फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI new CS Executive entracne test CSEET notification, CS foundation course removed

ICSI ने कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम में किया बड़ा बदलाव, अब होगी ये नई परीक्षा

Tue, 04 Feb 2020 03:08 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 04 Feb 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
ICSI new CS Executive entracne test CSEET notification, CS foundation course removed
आईसीएसआई - फोटो : icsi

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI - Institute of Company Secretaries of India) ने कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों के संबंध में आईसीएसआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना भी जारी की है। आईसीएसआई द्वारा किए गए दो बड़े बदलावों के बारे में हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। अन्य के बारे में जानने के लिए आप आगे दिए लिंक से अधिसूचना देख सकते हैं और हर बिंदु पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीएस पाठ्यक्रम में क्या बदला

  • आईसीएसआई ने कंपनी सेक्रेटरी पाठ्यक्रम से सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम को हटा दिया है। अब अभ्यर्थी इस कार्यक्रम में दाखिला नहीं ले सकेंगे। इसकी जगह इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीधे सीएस एग्जीक्यूटिव (CS Executive) प्रोग्राम में पंजीकरण कराने का विकल्प शुरू किया है।
  • विज्ञापन
  • इसके अलावा आईसीएसआई ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET - CS Executive Entrance Test) की शुरुआत की है।

क्या है CSEET

  • यह आईसीएसआई के पाठ्यक्रम सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में पंजीकरण कराने के लिए अनिवार्य प्रवेश परीक्षा है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ये परीक्षा देनी ही होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हालांकि आईसीएआई और आईसीएमएआई के फाइनल कोर्स में उत्तीर्ण हो चुके अभ्यर्थियों के लिए सीएसईईटी में शामिल होना जरूरी नहीं होगा। उन्हें इस परीक्षा से छूट दी गई है।
  • 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी सीएसईईटी में शामिल हो सकते हैं।
  • यह कंप्टूयर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें चार पेपर्स की परीक्षा ली जाएगी। पहला पेपर बिजनेस कम्युनिकेशन, दूसरा पेपर लीगल एप्टीट्यूड व लॉजिकल रीजनिंग, तीसरा पेपर इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायर्नमेंट और चौथा पेपर करेंट अफेयर्स, प्रजेंटेशन एंट कम्युनिकेशन स्किल्स का रहेगा।
  • सीएसईईटी का पहसा संस्करण मई में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद जुलाई, नवंबर और जनवरी में परीक्षाएं होंगी।
  • इस परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कुल मिलाकर 50 फीसदी और हर पेपर में 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा।

बता दें कि अब तक 12वीं पास कर चुके अभ्यर्थियों को सीएस फाउंडेशन कोर्स में पंजीकरण कराना होता था। इसमें सफल होने पर उन्हें सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता था।

ICSI द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed