ICSI CS Results 2020: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2020 के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीएसआई यानी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की सीएस परीक्षाओं के परिणामों के जारी होने की बाट जोह रहे छात्रों के लिए इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2020 में आयोजित हुई कंपनी सेक्रेटरी यानी सीएस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान यानी आईसीएसआई की ओर से गुरुवार, 25 फरवरी, 2021 को सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इस खबर में दिए गए लिंक से अपना परिणाम सीधे देख सकते हैं। जबकि सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम थोड़ी देर में घोषित होगा।
सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का दो बजे होगा जारी
वहीं, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम भी घोषित होने वाले हैं। आईसीएसआई ने एक अधिसूचना के माध्यम से यह जानकारी दी है कि 25 फरवरी, 2021 को इन परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के परिणाम दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे। जबकि कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा के परिणाम 25 फरवरी, 2021 को सुबह 11 बजे करने की जानकारी दी गई थी।
यह भी पढ़ें : सरकार के इन विभागों में निकली हैं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां, जहां सबको मिलेगा मौका
रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक अगली स्लाइड में दिया गया है। आगे पढ़ें पर क्लिक करें।
ई-कॉपी डाउनलोड करनी होगी
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा की औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ई-कॉपी ही डाउनलोड करनी होगी, उन्हें भौतिक प्रति नहीं दी जाएगी। वहीं सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद मार्कशीट की भौतिक प्रतियां छात्रों के पंजीकृत पते पर भेज दी जाएंगी। अगर आपने भी यह परीक्षाएं दी हैं तो यहां परिणामों को देखने और डाउनलोड करने के अमर उजाला डॉट काम पर पढ़ते रहे।
- सीएस प्रोफेशनल परीक्षा दिसंबर 2020 के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
- सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा दिसंबर 2020 के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। (ध्यान दें कि परीक्षा परिणाम का यह लिंक दोपहर दो बजे बाद सक्रिय होगा।)
यह भी पढ़ें : नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती शुरू
कमेंट
कमेंट X