फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CS Professional and Executive Result 2020: ICSI Exam Result Now Available Check Here ICSI CS Results 2020

ICSI CS Results 2020: सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2020 के परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

Thu, 25 Feb 2021 12:43 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
CS Professional and Executive Result 2020: ICSI Exam Result Now Available Check Here ICSI CS Results 2020
आईसीएसआई सीएस परीक्षा के परिणाम 2020: आईसीएसआई - फोटो : Social media

आईसीएसआई यानी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की सीएस परीक्षाओं के परिणामों के जारी होने की बाट जोह रहे छात्रों के लिए इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2020 में आयोजित हुई कंपनी सेक्रेटरी यानी सीएस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान यानी आईसीएसआई की ओर से गुरुवार, 25 फरवरी, 2021 को सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इस खबर में दिए गए लिंक से अपना परिणाम सीधे देख सकते हैं। जबकि सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम थोड़ी देर में घोषित होगा। 

विज्ञापन

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  

सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का दो बजे होगा जारी
वहीं, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम भी घोषित होने वाले हैं। आईसीएसआई ने एक अधिसूचना के माध्यम से यह जानकारी दी है कि 25 फरवरी, 2021 को इन परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के परिणाम दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे। जबकि कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षा के परिणाम 25 फरवरी, 2021 को सुबह 11 बजे करने की जानकारी दी गई थी।
यह भी पढ़ें : सरकार के इन विभागों में निकली हैं 12 हजार से ज्यादा नौकरियां, जहां सबको मिलेगा मौका


 रिजल्ट देखने के लिए सीधा लिंक अगली स्लाइड में दिया गया है। आगे पढ़ें पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-कॉपी डाउनलोड करनी होगी

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा की औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ई-कॉपी ही डाउनलोड करनी होगी, उन्हें भौतिक प्रति नहीं दी जाएगी। वहीं सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद मार्कशीट की भौतिक प्रतियां छात्रों के पंजीकृत पते पर भेज दी जाएंगी। अगर आपने भी यह परीक्षाएं दी हैं तो यहां परिणामों को देखने और डाउनलोड करने के अमर उजाला डॉट काम पर पढ़ते रहे। 

वहीं, शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

यह भी पढ़ें : नौसेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट के 1159 पदों पर भर्ती शुरू   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed