फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET Result 2022 Releasing on May 18 Know How to Download from icsi.edu

ICSI CSEET Result 2022: आज जारी होगा कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Wed, 18 May 2022 01:35 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 18 May 2022 01:35 AM IST
सार

ICSI CSEET Result 2022: कंपनी सचिव संस्थान की ओर सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा के परिणाम शाम 4.00 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) सात और नौ मई, 2022 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
ICSI CSEET Result 2022 Releasing on May 18 Know How to Download from icsi.edu
ICSI CSEET Result 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

ICSI CSEET Result 2022 : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 2022 का परिणाम बुधवार, 18 मई को जारी किया जाएगा। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकेंगे।

विज्ञापन

कंपनी सचिव संस्थान की ओर सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा के परिणाम शाम 4.00 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) सात और नौ मई, 2022 को आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन

 

ICSI CSEET Result 2022 देखने और डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1. सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा में भाग ले चुके उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने सीएस एग्जाम रजिस्ट्रेशन वाले लॉगिन विवरण की आईडी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. उम्मीदवार अब अपने कंपनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट का एक प्रिंट आउट अवश्य रख लें।

 

ICSI CSEET Result 2022  हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी

कंपनी सचिव संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने के तुरंत बाद औपचारिक तौर पर ई-परिणाम-सह-अंक विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार अपने भविष्य के रेफरेंस, उपयोग और अकादमिक रिकॉर्ड के लिए रिजल्ट कम स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति या हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed