Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET October 2026 Result Out, Bhakti Sanjay Shah Secures AIR 1

सीएसईईटी अक्तूबर 2026 परिणाम जारी: भक्ति संजय शाह ने किया टॉप, दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? देखें टॉपर लिस्ट

Sun, 15 Nov 2026 04:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने सीएसईईटी अक्तूबर 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। भक्ति संजय शाह ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम और विषयवार अंक देख सकते हैं। वहीं, उत्तर पुस्तिका की जांच और अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
 

विज्ञापन
ICSI CSEET October 2026 Result Out, Bhakti Sanjay Shah Secures AIR 1
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) अक्तूबर 2026 का परिणाम 15 नवंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। संस्थान ने परिणाम के साथ अभ्यर्थियों के विषयवार अंकों की जानकारी भी उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी अपना ई-परिणाम-सह-अंक विवरण डाउनलोड कर सकते हैं। सीएसईईटी 2026 की परीक्षा 1 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

सीएसईईटी अक्तूबर 2026 में किसने किया टॉप?

आईसीएसआई ने अक्तूबर 2026 सत्र की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। भक्ति संजय शाह ने अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अभिमन्यु सिंह राजपूत दूसरे और मंजिरी जोशी तीसरे स्थान पर रहे हैं। शीर्ष तीन अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:

विज्ञापन

 

अभ्यर्थी का नाम अखिल भारतीय रैंक
भक्ति संजय शाह पहली रैंक
अभिमन्यु सिंह राजपूत दूसरी रैंक
मंजिरी जोशी तीसरी रैंक




परिणाम से जुड़ी प्रमुख जानकारियां:

  • परीक्षा का नाम: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी)
  • परीक्षा सत्र: अक्तूबर 2026
  • परिणाम जारी होने की तारीख: 15 नवंबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: 1 से 6 अक्तूबर 2026
  • परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट: icsi.edu

सीएसईईटी अक्तूबर 2026 का परिणाम कैसे चेक करें?

परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर सीएसईईटी अक्तूबर 2026 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर अपना परिणाम और विषयवार अंक देखें।
  5. ई-परिणाम-सह-अंक विवरण डाउनलोड करें।
  6. भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

उत्तर पुस्तिका की जांच और प्रमाणित प्रति के लिए कब कर सकेंगे आवेदन?

जो अभ्यर्थी परीक्षा में अपने प्रदर्शन की समीक्षा करना चाहते हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण करने या उसकी प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईसीएसआई के अनुसार, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 को रात 12:01 बजे से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026 है। अभ्यर्थियों को इसके लिए संस्थान के स्मैश पोर्टल (SMASH Portal) का इस्तेमाल करना होगा। दोनों सुविधाओं के लिए निर्धारित शुल्क अलग-अलग है:

विज्ञापन
विज्ञापन
 
सुविधा प्रति विषय शुल्क
उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण 450 रुपये
उत्तर पुस्तिका की प्रमाणित प्रति 500 रुपये
 

इस सुविधा के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं या उसकी प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

अंकों का सत्यापन कैसे कराएं? कब तक करना होगा आवेदन?

यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि उसके अंकों की गणना में कोई गलती हुई है, तो वह आईसीएसआई के स्मैश पोर्टल के माध्यम से अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 को रात 12:01 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को परिणाम घोषित होने के 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। अंकों के सत्यापन से जुड़ी जरूरी जानकारी:

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 6 दिसंबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: आईसीएसआई स्मैश पोर्टल
  • सत्यापन शुल्क: 250 रुपये प्रति विषय
  • शुल्क की प्रकृति: वापस नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन करें। अंतिम तारीख निकलने के बाद इस सुविधा का लाभ नहीं लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed