{"_id":"6762962e0103973c300c33ab","slug":"icsi-cseet-may-2025-registration-start-at-icsi-edu-check-direct-link-here-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSI CSEET: आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, इतना लगेगा पंजीकरण शुल्क; इस दिन होगा एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI CSEET: आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, इतना लगेगा पंजीकरण शुल्क; इस दिन होगा एग्जाम
Wed, 18 Dec 2024 03:01 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 18 Dec 2024 03:01 PM IST
सार
ICSI CSEET May 2025 Registration: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। सीएसईईटी मई लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2025 है । पात्र उम्मीदवार जिन्होंने अपनी कक्षा 12वीं पूरी कर ली है, कक्षा 12 में शामिल हो रहे हैं या स्नातक परीक्षाएँ पूरी कर ली हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CSEET May 2025 Registration: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आधिकारिक तौर पर सीएसईईटी पंजीकरण मई 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई 2025 की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल (icsi.edu) के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2025 परीक्षाएं 3 मई, 2025 को आयोजित होने वाली हैं।
विज्ञापन
आईसीएसआई कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का आयोजन साल में चार बार यानी, जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में करता है। परीक्षा रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने घर या किसी भी पसंदीदा स्थान से परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
इस दिन होगी परीक्षा
आईसीएसआई ने 3 मई को होने वाली सीएसईईटी मई 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा के लिए, वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 12वीं की शिक्षा पूरी कर ली है या वर्तमान में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- उम्मीदवार की तस्वीर
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- 10+2 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड/ एडमिट कार्ड (यदि उपस्थित हो रहे हैं)
- 10+2 पास प्रमाण पत्र/मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण पत्र (शुल्क रियायत प्राप्त करने के लिए)
- पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/पासपोर्ट/मतदाता पहचान पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड)।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
पंजीकरण विंडो 15 अप्रैल, 2025 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय अपने पास एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर तैयार रखना चाहिए। प्रासंगिक दस्तावेज जमा करने के साथ-साथ, छात्रों को क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग और अन्य उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से 2000 रुपये का सीएसईईटी पंजीकरण शुल्क भी जमा करना होगा।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, यानी icsi.edu पर जाएं।
- अब होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) मई 2025 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।' उस पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
- खुद को पंजीकृत करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- आवश्यक पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और अपना आवेदन जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X