फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET July 2024 admit card out at icsi.edu; exam on July 6, read more details

CSEET July 2024 Admit Card: सीएसईईटी जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 26 Jun 2024 06:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 26 Jun 2024 06:01 PM IST
सार

CSEET July 2024 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएसईईटी जुलाई के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
ICSI CSEET July 2024 admit card out at icsi.edu; exam on July 6, read more details
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CSEET July 2024 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज, 26 जून, 2024 को कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जुलाई सत्र के लिए सीएसईईटी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu. के माध्यम से आईसीएसआई सीईईटी 2024 एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने सीएसईईटी लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 6 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाली है।  
विज्ञापन


आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे आवश्यक विवरण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
सीएसईईटी साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में आयोजित किया जाता है। आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे जिनमें से प्रत्येक में 35 प्रश्न होंगे। सीएसईईटी परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।

सीएसईईटी उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से चार पेपरों में से प्रत्येक में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं
  • नवीनतम @ICSI—Students लिंक पर जाएं।
  • सीएसईईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड कर लें। 
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed