फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET July 2023 Registration Last Date 10 July; submit your applications at icsi.edu

ICSI CSEET Registration Last Date: कंपनी सचिव प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज; आवेदन ऐसे करें

Mon, 10 Jul 2023 12:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

ICSI CSEET July 2023 Registration Last Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की ओर से सीएसईईटी (कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा) जुलाई 2023 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 10 जुलाई को समाप्त कर दी जाएगी।  

विज्ञापन
ICSI CSEET July 2023 Registration Last Date 10 July; submit your applications at icsi.edu
ICSI CSEET July 2023 Registration Last Date - फोटो : Social media

विस्तार

ICSI CSEET July 2023 Registration Last Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की ओर से सीएसईईटी (कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा) जुलाई 2023 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 10 जुलाई को समाप्त कर दी जाएगी।  

विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण पूरा करना होगा। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2023 का आयोजन 30 जुलाई को रात 23.59 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पहले कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा आठ जुलाई, 2023 को आयोजित होने वाली थी।

विज्ञापन

 

अधिसूचना में लिखा है कि सभी उम्मीदवार जिन्होंने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2023 सत्र में उपस्थित होने के लिए खुद को पंजीकृत किया है, जो शनिवार, 08 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाला था, उन्हें सूचित किया जाता है कि यह परीक्षा कुछ अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2023 सत्र अब रविवार, 30 जुलाई 2023 को आयोजित होने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। परीक्षा रिमोट प्रॉक्टरिंग के तहत ऑनलाइन मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। सभी पात्र उम्मीदवारों को टेस्ट से तीन दिन पहले लॉग-इन क्रेडेंशियल भेजे जाएंगे।
 

ICSI CSEET जुलाई 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर ऑनलाइन सेवाओं के अंतर्गत सीएसईईटी जुलाई पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed