{"_id":"600418b6bc02b20b142e4d2e","slug":"icsi-cseet-2021-result-to-be-declared-on-18-january-here-s-direct-link-to-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSI CSEET Result 2021: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड, पढ़ें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI CSEET Result 2021: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड, पढ़ें पूरी डिटेल्स
Sun, 17 Jan 2021 04:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sun, 17 Jan 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
आईसीएसआई रिजल्ट 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICSI CSEET Result 2021 Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जनवरी में हुई परीक्षा के परिणाम 18 जनवरी दोपहर 2 बजे तक जारी करने की घोषणा की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन लिंक आपको खबर में आगे मिल जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद अमर उजाला शिक्षा पेज पर डायरेक्ट लिंक आपको मिल जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि, सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा देशभर में 9 और 10 जनवरी को आयोजित की गई थी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के अंकों का सब्जेक्ट वाइस ब्रेक-अप संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने भविष्य के संदर्भ या रिकॉर्ड के लिए परिणाम कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे। नीचे दिए आसान चरणों की मदद से आप तुरंत ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
ICSI CSEET Result 2021: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu है।
- यहां होम पेज पर आपको CSEET जनवरी रिजल्ट 2021 का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- जहां आपको अपना विवरण दर्ज कर लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद आपका सीएसईईटी जनवरी 2021 रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : UPPSC Calendar 2021: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 21 जनवरी को, डाउनलोड करें साल भर का कैलेंडर
विज्ञापन
ICSI CSEET Result 2021: ऑफिशियल नोटिस
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X