ICSI CS Results 2020: आज होगी आईसीएसआई सीएस परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा आयोजित सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परिक्षाओं के परिणाम घोषित होने वाले हैं। आईसीएसआई ने एक अधिसूचना के माध्यम से यह जानकारी दी है कि आज यानी 25 फरवरी, 2021 को इन परिक्षाओं के परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर की जाएगी। सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के परिणाम क्रमश: सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। अगर आपने भी यह परीक्षाएं दी हैं तो यहां परिणामों को देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में दी गई जानकारी जरूर पढ़ें।
आधिकारिक अधिसूचना केे अनुसार, सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा की औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को ई-कॉपी ही डाउनलोड करनी होगी, उन्हें भौतिक प्रति नहीं दी जाएगी। वहीं सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद मार्कशीट की भौतिक प्रतियां छात्रों के पंजीकृत पते पर भेज दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021: 10वीं पास के लिए भारतीय डाक में बंपर नौकरियां, फौरन करें आवेदन
ऐसे करें डाउनलोड : अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं। वहां ‘वाॅट्स न्यू’ यानी ‘क्या नया’ सेक्शन के तहत दिखाई देने वाले ‘आईसीएसआई सीएस परिणाम 2021’ लिंक पर क्लिक करें। तत्पश्चात वेबसाइट द्वारा पूछी गई जानकारी को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कम्प्यूटर स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित होगा। भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे डाउनलोड कर अपने पास रख लें। अभ्यर्थी इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव के परिणाम 2020 की डायरेक्ट लिंक - http://icsi.examresults.net/
पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : इन विभागों में 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए हजारों नौकरियां
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021: 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 2500 नौकरियां, फौरन करें आवेदन
कमेंट
कमेंट X