फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS Result 2021: Will declare result tomorrow, know when, where and how to check

आईसीएसआई सीएस 2021: 25 अगस्त को जारी होगा परिणाम, पास होने के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी

Tue, 24 Aug 2021 03:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 24 Aug 2021 03:01 PM IST
सार

अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
ICSI CS Result 2021: Will declare result tomorrow, know when, where and how to check
आईसीएसआई - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) 25 अगस्त, 2021 को सीएस फाउंडेशन, कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षाओं के परिणाम जारी करेगा।अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
बुधवार को जारी होगी मेरिट सूची

सीएस 2021 परिणाम सह अंक विवरण में सेक्शनल, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां दी जाएंगी। परिणाम के साथ साथ मेरिट सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें शीर्ष 25 परीक्षार्थियों के नाम शामिल होंगे।

विज्ञापन

सीएस परिणाम 2021: अभ्यर्थी ऐसी देख सकते हैं परिणाम

अभ्यर्थी सीएस फाउंडेशन / कार्यकारी / व्यावसायिक परीक्षा के परिणाम की देखने और डाउनलोड करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

चरण 1 - आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2 - "परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3 - अपनी सीएस परीक्षा चुनें - फाउंडेशन/कार्यकारी/पेशेवर।

चरण 4 - लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और पंजीकरण आईडी दर्ज करें।

चरण 5 - सीएस 2021 परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

चरण 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए सीएस परिणाम डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी भी रख लें।

सीएस रिजल्ट 2021 डाउनलोड करने के बाद इन विवरणों की करें जांच
  • उम्मीदवार का नाम
  • सीएस परीक्षा स्तर और मॉड्यूल
  • योग्यता स्थिति
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल अंक
विज्ञापन

परीक्षा पास करने के लिए 50 फीसदी अंक करने होंगे हासिल

आईसीएसआई सीएस रिजल्ट के साथ मेरिट/रैंक लिस्ट भी जारी करेगा। मेरिट सूची में शीर्ष 25 उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने एक ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की है। सीएस परीक्षा के किसी भी स्तर - फाउंडेशन / कार्यकारी / पेशेवर को उत्तीर्ण करने के लिए, अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 फीसदी अंक और सभी विषयों में कुल 50 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed