फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS June 2020 exam for submission date extended know more details

ICSI CS: कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Fri, 03 Apr 2020 06:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 03 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
ICSI CS June 2020 exam for submission date extended know more details
ICSI exam
आईसीएसआई ने कोरोना वायरस की वजह से कंपनी सेकेट्री की परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इससे पहले भी तिथि को बढ़ाया गया है। सीएस की परीक्षा इस साल जून में होने वाली है। आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन


अब अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। ध्यान दें कि जून 2020 सत्र में सीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए देर से शुल्क माफ किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और इसकी वजह से सीएएस परीक्षा के आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


जून, 2020 सत्र के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है और 1 जून, 2020 से ही परीक्षा होगी।" इस बीच, सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा ( CSEET ) के लिए पंजीकरण 5 मई को समाप्त हो जाएगा। ICSI द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह पहला CSEET होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
icsi.edu

नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाया जा रहा है।  इससे पहले इस परीक्षा के लिए  आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च थी जो कि अब 15 अप्रैल कर दी गई है।


इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजट कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में स्कूल एवं कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को भी इस दौरान स्थगित किया गया है। कई राज्यों ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। तब तक के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed