फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS Executive June 2023 result out know how to check at icsi.edu

ICSI CS Executive Result Out: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट जारी, भूमिका सिंह ने किया टॉप

Fri, 25 Aug 2023 02:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 25 Aug 2023 02:57 PM IST
सार

ICSI Executive Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस कार्यकारी परीक्षा जून 2023 का परिणाम की घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन
ICSI CS Executive June 2023 result out know how to check at icsi.edu
ICSI CS June Result 2023 - फोटो : social media

विस्तार

ICSI Executive Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस कार्यकारी परीक्षा जून 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो छात्र जून सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएस कार्यकारी परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं। इससे पहले आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का परिणाम आज यानी 25 अगस्त को जारी किया था।

विज्ञापन

 

सीएस एग्जीक्यूटिव जून 2023 सत्र की परीक्षा में भूमिका सिंह ने टॉप किया है। आईसीएसआई सीएस परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। सीएस एक्जीक्यूटिव जून 2023 परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पेपर-वार अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति सहित विवरण का उल्लेख होगा। परिणामों के साथ-साथ विषयवार अंकों का विवरण भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CS Executive toppers ये हैं टॉपरों की सूची

  1. भूमिका सिंह

  2. सलोनी भाविन खांट

  3. रोहन दिनेश पंजवानी

  4. अनुष पद्माकर शेट्टी

  5. मयंक लोढ़ा

  6. साहिल पटेल

  7. के बालासुब्रमण्यम

  8. अस्मि कैलाश अग्रवाल

  9. कुणाल

  10. आश्लेषा शैलेशकुमार प्रजापति

विज्ञापन

ICSI Executive Result June ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

  • होमपेज पर सीएस एक्जीक्यूटिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • सीएस कार्यकारी परीक्षा परिणाम जून 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • सीएस कार्यकारी परीक्षा स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें
     

बता दें कि जिन छात्रों ने प्रत्येक पेपर में 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया है। सीएस एग्जीक्यूटिव कोर्स की परीक्षा 01 जून से 10 जून तक आयोजित की गई थी। पिछले सत्र में किंजल अजमेरा ने एग्जीक्यूटिव परीक्षा में टॉप किया था।

कार्यकारी कार्यक्रम और व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए अगली परीक्षा 21 दिसंबर, 2023 से 30 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा नामांकन फॉर्म 26 अगस्त, 2023 से जमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed