{"_id":"648c6a2b7b09cde2720bb977","slug":"icsi-cs-december-2023-exam-schedule-released-download-at-icsi-edu-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS December 2023: आईसीएसआई सीएस परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI CS December 2023: आईसीएसआई सीएस परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक
Fri, 16 Jun 2023 07:32 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 16 Jun 2023 07:32 PM IST
सार
ICSI CS December 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
ICSI
- फोटो : Social media
विस्तार
ICSI CS December 2023 Exam schedule: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र कंपनी सचिव (सीएस) परीक्षा - दिसंबर 2023 की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से आईसीएसआई सीएस परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा 03 घंटे की अवधि यानी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएसआई की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "संस्थान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 31 दिसंबर, 2023, 01, 02 और 03 जनवरी, 2024 की तारीख को सुरक्षित रखा गया है।
ICSI CS Exam schedule ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
-
होमपेज पर ICSI CS दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
-
पूरा परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
-
समय सारिणी डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X