{"_id":"5cd25b9bbdec2207362d0ad6","slug":"icse-result-2019-know-about-shrestha-sharma-sucess-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी ट्यूशन के पाए 98.7%, नोएडा की श्रेष्ठा का ये रहा डेली शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिना किसी ट्यूशन के पाए 98.7%, नोएडा की श्रेष्ठा का ये रहा डेली शेड्यूल
Wed, 08 May 2019 10:01 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 08 May 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बीटा सेक्टर निवासी श्रेष्ठा शर्मा ने 12वीं में 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके गौतमबुद्धनगर में टॉप किया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के थर्ड टॉपर में जगह बनाई हैं। श्रीराम मिलेनियम स्कूल में पढ़ने वाली श्रेष्ठा ने बताया कि अब वो मनोविज्ञान ऑनर्स करना चाहती है। इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी को प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन
हालांकि, सोनीपत की एक यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा से मनोविज्ञान ऑनर्स के लिए उनका नंबर आ चुका है। श्रेष्ठा के पिता अरविंद शर्मा और मां गुंजन शर्मा दोनों ही बैंकर हैं। श्रेष्ठा की कामयाबी से दोनों बहुत खुश हैं। श्रेष्ठा ने बताया कि उनकी कामयाबी में उनके माता-पिता और स्कूल की भूमिका रही है। उन्होंने ट्यूशन भी नहीं ली थी।
विज्ञापन
कामयाबी की चाबी सिर्फ मेहनत है। शुरू से लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। पढ़ने के साथ रिवीजन भी करती थी। इससे अंतिम समय में तनाव महसूस नहीं हुआ। हर रोज 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करती थी। आइये अगली स्लाइड में जानते हैं आखिर किस-किस विषय में कितने-कितने अंक किए प्राप्त...
विज्ञापन
Trending Videos
किस विषय में कितने अंक
विषय अंक
मनोविज्ञान - 99
राजनीति विज्ञान - 100
सामाजिक शास्त्र - 100
अंग्रेजी - 96
भूगोल - 97
कुल अंक 492
विषय अंक
मनोविज्ञान - 99
राजनीति विज्ञान - 100
सामाजिक शास्त्र - 100
अंग्रेजी - 96
भूगोल - 97
कुल अंक 492
कमेंट
कमेंट X