फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   icse isc semester 1 result 2022 cisce class 10 12 results know websites to check scorecard

ICSE, ISC Semester 1 Result 2022: सीआईएससीई जल्द जारी करेगा आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-1 परिणाम

Wed, 02 Feb 2022 01:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 01:31 PM IST
सार

CISCE Semester 1 Result 2022: सीआईएससीई (CISCE) ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि जो उम्मीदवार आईसीएसई (ICSE), आईएससी (ISC)  बोर्ड सेमेस्टर-1 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें कंप्यूटर जनित मार्कशीट जारी की जाएगी।

विज्ञापन
icse isc semester 1 result 2022 cisce class 10 12 results know websites to check scorecard
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-1 कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में सीआईएससीई की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने संबंधित परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से देख सकेंगे।

विज्ञापन


सीआईएससीई (CISCE) ने हाल ही में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि जो उम्मीदवार आईसीएसई (ICSE), आईएससी (ISC)  बोर्ड सेमेस्टर-1 परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें कंप्यूटर जनित मार्कशीट जारी की जाएगी। इस मार्कशीट में प्रत्येक विषय में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों और सेमेस्टर में उनके द्वारा किए गए पेपर का विवरण होगा। अधिसूचना में आगे कहा गया था कि समग्र परिणाम, यानी पास/ फेल/ कंपार्टमेंट परीक्षा आदि से संबंधित घोषणा केवल सेमेस्टर-2 परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद ही की जाएगी। आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर-1 के परिणाम और स्कोर की जांच करने के लिए आसान स्टेप्स यहां बताए गए हैं। साथ ही परिणाम देखने के वैकल्पिक तरीके और वेबसाइट की जानकारी भी दी गई है। 

विज्ञापन

ऐसे देख सकेंगे CISCE Results 2022

  1. सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर, "आईसीएसई रिजल्ट 2022" या "आईएससी रिजल्ट 2022" पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  4. यहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे- एप्लीकेशन आईडी, कोर्स कोड, इंडेक्स नंबर और कैप्चा आदि दर्ज करने होंगे।
  5. फिर अपना परिणाम प्राप्त करने के लिए 'परिणाम दिखाएं' विकल्प पर क्लिक करें।
  6. आपका आईसीएसई 10वीं/आईएससी 12वीं बोर्ड सेमेस्टर-1 का परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  7. अपनी मार्कशीट को अच्छे से चेक कर लें। इसे डाउनलोड करें।
  8. आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंट आउट भी लेकर रख लें। 

 

ICSE, ISC Results एसएमएस से भी मिलेगा रिजल्ट

ICSE Result 2022 कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए टाइप करें ICSE फिर स्पेस देकर अपना Unique ID टाइप करें और 09248082883 पर भेज दें।
ISC Results 2022 कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए टाइप करें ISC फिर स्पेस देकर अपना Unique ID टाइप करें और 09248082883 पर भेज दें।

CISCE Results और स्कोरकार्ड देखने के लिए वेबसाइट्स

  • cisce.org
  • results.cisce.org

संबंधित खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed