ICSE, ISC Semester 1 Date Sheet 2022: बोर्ड ने जारी की संशोधित डेट शीट, नवंबर में होंगी परीक्षाएं
ICSE, ISC Semester 1 Date Sheet 2022: आईसीएसई या कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 घंटे से 1.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी, जो विशेष विषय पर निर्भर करती है। लेकिन सभी पेपरों के लिए आईएससी या कक्षा 12वीं की परीक्षा 1.5 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं 12वीं सेमेस्टर 1 परीक्षा के लिए संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 1 डेट शीट 2022 उन परीक्षाओं के लिए है जो ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी और नवंबर में ही शुरू होंगी। आईसीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 29 नवंबर से शुरू होगी और आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 22 नवंबर से शुरू होगी।
अभ्यर्थी ध्यान दें कि आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 1 के लिए पहले भी डेट शीट 2022 जारी की गई थी, हालांकि सीआईएससीई द्वारा किन्ही कारणों की वजह से बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी को सूचित किया कि उसने 'अपने नियंत्रण से बाहर के कारणों' के कारण परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, आईसीएसई या कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 घंटे से 1.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी, जो विशेष विषय पर निर्भर करती है। लेकिन सभी पेपरों के लिए आईएससी या कक्षा 12वीं की परीक्षा 1.5 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। यहां परीक्षा तिथियों की जांच करें।
आईसीएसई आईएससी सेमेस्टर 1 डेट शीट 2022: कक्षा 10वीं की संशोधित समय सारणी
|
विषय का नाम |
दिनांक |
|
अंग्रेजी भाषा - पेपर I |
29 नवंबर, 2021 |
|
अंग्रेजी साहित्य - पेपर II |
30 नवंबर, 2021 |
|
इतिहास और नागरिक शास्त्र - एचसीजी पेपर I |
2 दिसंबर, 2021 |
|
हिंदी |
3 दिसंबर, 2021 |
|
गणित |
6 दिसंबर, 2021
|
|
भूगोल - एचसीजी पेपर II |
7 दिसंबर, 2021 |
|
भौतिकी - विज्ञान का पेपर I |
9 दिसंबर, 2021 |
|
रसायन विज्ञान - विज्ञान पेपर II |
13 दिसंबर, 2021 |
|
जीव विज्ञान - विज्ञान पेपर III |
15 दिसंबर, 2021 |
आईसीएसई आईएससी सेमेस्टर 1 डेट शीट 2022: कक्षा 12वीं के लिए संशोधित समय सारणी
|
विषय का नाम |
दिनांक |
|
अंग्रेजी साहित्य - पेपर II |
22 नवंबर, 2021 |
|
अंग्रेजी भाषा - पेपर I |
23 नवंबर, 2021 |
|
भौतिकी - पेपर I (सिद्धांत) |
25 नवंबर, 2021 |
|
गणित |
29 नवंबर, 2021 |
|
बिजनेस स्टडीज |
30 नवंबर, 2021 |
|
समाजशास्त्र |
1 दिसंबर, 2021 |
|
जीव विज्ञान - पेपर I (सिद्धांत) |
3 दिसंबर, 2021 |
|
अर्थशास्त्र |
6 दिसंबर, 2021 |
|
राजनीति विज्ञान |
9 दिसंबर, 2021 |
|
वाणिज्य |
10 दिसंबर, 2021 |
|
रसायन विज्ञान - पेपर I (सिद्धांत) |
13 दिसंबर, 2021 |
|
इतिहास |
16 दिसंबर, 2021 |
|
लेखा |
20 दिसंबर, 2021 |
कमेंट
कमेंट X