ICSE-ISC Result: ये है ऑल इंडिया ISC और ICSE टॉपर्स की सूची, जानिए क्या हैं इनके सपने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CISCE Result 2019 :ऑल इंडिया ISC और ICSE परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं और टॉपर्स लिस्ट भी सामने आ गई है। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है और ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट में आ गई हैं।
आईसीएसई की बोर्ड की 10वीं परीक्षा में गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित होली एंजेल पब्लिक स्कूल की छात्रा सुजैन ने स्कूल में टॉप किया है। उन्होंने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सुजैन राजेंद्र नगर के नवीन पार्क इलाके में रहती हैं। उनके पिता मोहम्मद शमी बिजनेसमैन है और मां ग्रहणी हैं। सुजैन बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह बताती है कि पढ़ाई का तनाव दूर करने के लिए वह कुछ देर अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत किया करती थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अपनी लगातार मेहनत को दिया है।
| रोल नं. | कैंडिडेट का नाम | प्रतिशत (%) | |
| 6459769 | देवांग कुमार अग्रवाल | 400 | 100% |
| 6945296 | विभा स्वामीनाथन | 400 | 100% |
| 6420547 | मिहिका अमोल सामंत | 399 | 99.75% |
| 6564251 | नंदिता प्रकाश | 399 | 99.75% |
| 6571757 | नेहल शर्मा | 399 | 99.75% |
| 6426497 | फियोना एडविन | 399 | 99.75% |
| 6540424 | देबदुत मोंडल | 399 | 99.75% |
| 6461059 | दिमित्री मल्लिक | 399 | 99.75% |
| 6541749 | निर्झर दास | 399 | 99.75% |
| 6578160 | खुशी डागा | 399 | 99.75% |
| 6499104 | शैवी गोयल | 399 | 99.75% |
| 6419287 | सृष्टि वैद्य | 399 | 99.75% |
| 6436963 | श्रीनवंती देबगुप्ता | 399 | 99.75% |
| 6436925 | श्रुति झंब | 399 | 99.75% |
| 7010212 | अशिता रूंगटा | 399 | 99.75% |
| 6588928 | वेदांशी तिवारी | 399 | 99.75% |
पश्चिमी क्षेत्र : 99.76 प्रतिशत
दक्षिणी क्षेत्र: 99.73 प्रतिशत
पूर्वी क्षेत्र: 98.06 प्रतिशत
उत्तरी क्षेत्र: 97.87 प्रतिशत
विदेश में: 100 प्रतिशत
ISC 2019 के परिणाम: क्षेत्रवार पास प्रतिशत
दक्षिणी क्षेत्र: 98.91 प्रतिशत
पश्चिमी क्षेत्र: 98.13 प्रतिशत
पूर्वी क्षेत्र: 96.66 प्रतिशत
उत्तरी क्षेत्र: 95.76 प्रतिशत
विदेश: 99.69 प्रतिशत
| रैंक | यूनिक आईडी | कैंडिडेट का नाम | मार्क्स | प्रतिशत | स्कूल |
| 1 | 7018315 | अनन्या अग्रवाल | 497.00 | 99.40 | उत्तर प्रदेश |
| 1 | 6962407 | राधिका गुप्ता | 497.00 | 99.40 | उत्तर प्रदेश |
| 2 | 7017279 | शंभावी कृष्णा | 496.00 | 99.20 | उत्तर प्रदेश |
| 2 | 6854385 | शाश्वत वर्मा | 496.00 | 99.20 | उत्तर प्रदेश |
| 2 | 6827779 | सक्षम सिंह | 496.00 | 99.20 | उत्तर प्रदेश |
| 3 | 6922635 | सलोनी सिन्हा | 495.00 | 99.00 | उत्तर प्रदेश |
| 3 | 6979107 | संस्कृति गौतम | 495.00 | 99.00 | उत्तर प्रदेश |
| 3 | 6940736 | श्रेष्ठ बिंदल | 495.00 | 99.00 | उत्तर प्रदेश |
| 3 | 6945589 | वन्य जालान | 495.00 | 99.00 | उत्तर प्रदेश |
| 3 | 7017255 | भाव्या गोयल | 495.00 | 99.00 | उत्तर प्रदेश |
| 3 | 6990634 | अंश अवि खन्ना | 495.00 | 99.00 | उत्तर प्रदेश |
सहारनपुर में 10वीं में ओवरऑल साइंस स्ट्रीम के रोहन राजपूत ने बाजी मारी। तस्वीर में अपने परिवार के साथ रोहन राजपूत नजर आ रहे हैं जिन्हें उनके माता-पिता सफलता प्राप्त करने की खुशी में मिठाई खिला रहे हैं।
वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में उमामा अव्वल आईं। 12वीं में श्रेष्ठ गिल्होत्रा ने जिला टॉप किया। बता दें सहारनपुर जनपद में आईसीएसई बोर्ड के मात्र दो स्कूल हैं, जिनमें इनफेंट जीजस स्कूल जो 10वीं तक है, जबकि दूसरा सहारनपुर पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंड्री है। 10वीं और 12वीं में ओवरऑल टॉपर सहारनपुर पब्लिक स्कूल के छात्र रहे। 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के श्रेष्ठ गिल्होत्रा ने 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल और जनपद टॉप किया।
आईसीएसई बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में मुक्तसर के लिटिल फ्लॉवर कान्वेंट स्कूल का छात्र मनहर बंसल (16) ने देश में टॉप किया है। मनहर ने 500 में से 498 (99.6) अंक हासिल किए हैं। मंगलवार शाम को स्कूल में मनहर की इस उपलब्धि पर उत्सव का माहौल नजर आया। हालांकि दिल्ली में होने के कारण मनहर इस खुशी के मौके पर शामिल नहीं हो पाया लेकिन मनहर के पिता डॉ. मदन मोहन बंसल और माता वंदना बंसल इस मौके पर मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधकों ने मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। डॉ. मदन मोहन बंसल ने बताया कि मनहर इस समय दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से ग्यारहवीं कर रहा है। डॉ. बंसल के अनुसार उनका बेटा पढ़ाई में शुरू से ही होशियार रहा है। सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करता है। टीवी पर न्यूज देखना और डिबेट में हिस्सा लेना भी उसका शौक है।
अफसर बनना चाहते हैं मनहर
डॉक्टरों की फैमिली से होने के बावजूद मनहर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। इसलिए उसने ग्यारहवीं कक्षा में आर्ट्स में दाखिला लिया है। मनहर कहता है कि परिवार में सभी डॉक्टर ही हैं लेकिन वह अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है।
आगरा जनपद में सेंट कॉनरेड्स स्कूल की 12वीं की छात्रा दक्षिता अग्रवाल ने आईसीएसई में 98.25 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया। दक्षिता का कहना है कि वे टेंशन नहीं लेती हैं। हर दो घंटे के बाद पढ़ाई से ब्रेक लेती हैं। सात से आठ घंटे तक वो पढ़ती हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए सभी विषयों की कोचिंग नहीं ली। जिस विषय में उन्हें लगा कि कोचिंग की जरूरत है, उसी में उन्होंने कोचिंग ली। दक्षिता का कहना है कि परीक्षा के समय टीवी आदि से वे कुछ समय के लिए दूर हुई थीं।
वहीं आगरा जनपद में सेंट कॉनरेड्स स्कूल की 10वीं की छात्रा जाह्नवी तिवारी ने परीक्षा 96.2 प्रतिशत अंकों से पास की। जाह्नवी के परिजन दिवाकर तिवारी ने कहा कि केवल अंक आपकी सफलता का पैमाना नहीं होते, अपना उत्तम दें चाहे परिणाम कुछ भी रहे।
आगरा में सेंट पीटर्स कॉलेज के लक्ष्य भारद्वाज 98.75 प्रतिशत के साथ आईएससी में जिले के संयुक्त टॉपर रहे। सेंट पीटर्स कॉलेज के ही शिवम तिवारी को 98.75 प्रतिशक अंक प्राप्त हुए हैं।
एटा जनपद में आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिले के एक मात्र स्कूल में कुल पंजीकृत 90 छात्रों में सभी उत्तीर्ण हुए। यहां10वीं में नीतेश यादव ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। तो वहीं 12वीं में तान्या जैन ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
आईएससी 12वीं की परीक्षा में सोलन के दयानंद आदर्श विद्यालय के यश गुप्ता ने हिमाचल में पहला और देश में तीसरा स्थान पाया है। यश गुप्ता सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को दे रहे हैं। माता डॉ. गूंजन गुप्ता सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। पिता डॉ. क्षितिज गुप्ता दिल्ली अपोलो ग्रुप के साथ कार्यरत हैं। बातचीत में यश ने बताया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। सुबह और शाम दस घंटे पढ़ाई करते हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि परीक्षा परिणाम इतना बेहतरीन रहेगा। वे कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्हें 500 में से 497 अंक प्राप्त हुए हैं।

12वीं में कानपुर की आशिता 99.75 % अंकों के साथ बनीं देश की सेकंड संयुक्त टॉपर
कानपुर की बेटी आशिता ने देश भर में माता-पिता का नाम रोशन किया है। आशिता रूगंटा कॉमर्स से 99.75 प्रतिशत अंको के साथ देश की सेकंड संयुक्त टॉपर बनीं हैं। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान आशिता ने बताया कि वह आर्किटेक्ट बनना चाहती हैं। बताया कि पिता अमित रूगंटा का स्टील प्रोडेक्ट मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार है। उनकी माता सिंगिंग टीचर हैं। आशिता ने अंग्रेजी में 99, अकाउंट 100, ईको में 100, कॉमर्स में 100 अंक प्राप्त किए हैं। आशिता ने बताया कि उन्हें पेंटिंग बनाना बहुत पसंद हैं। आशिता पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी समय बिताती हैं। उनका मानना है कि पढ़ाई के साथ थोड़ा मनोरंज भी जरूरी है।
मथुरा जनपद में बारहवीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल की गीतांशी सिंह 95.75 अंक लेकर जिला टॉपर बनी हैं, वहीं दसवीं में देवर्षिका और अनुराग दोनों ही 97.2 फीसदी अंक लेकर टॉपर बने हैं।
दिल्ली-एनसीआर में नोएडा के श्रीराम मिलेनियम स्कूल की श्रेष्ठा शर्मा थर्ड टॉपर बन गई हैं। वहीं गाजियाबाद की होली चाइल्ड स्कूल की श्रद्धा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इंदिरापुरम के मॉडर्न अकादमी स्कूल में साहिल गुप्ता ने 12वीं कक्षा में 94.50 अंक हासिल किए।
कमेंट
कमेंट X