{"_id":"6af2be44b8d52ac251087a40","slug":"icse-isc-date-sheet-2027-when-will-cisce-release-class-10-and-12-timetables-check-expected-exam-dates-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई-आईएससी डेटशीट: आज आएगी या करना होगा इंतजार? जानें 10वीं-12वीं की परीक्षा कब से होने की उम्मीद","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईसीएसई-आईएससी डेटशीट: आज आएगी या करना होगा इंतजार? जानें 10वीं-12वीं की परीक्षा कब से होने की उम्मीद
Tue, 10 Nov 2026 12:27 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:27 PM IST
सार
सीआईएससीई की आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी आज 10 नवंबर को जारी होने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, बोर्ड की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छात्र विषयवार परीक्षा तारीख, समय और जरूरी निर्देश जानने के लिए cisce.org पर नजर रखें। डेटशीट जारी होने के बाद इसे पीडीएफ में डाउनलोड कर सकेंगे और अपनी तैयारी की योजना बना सकेंगे।
विज्ञापन
आईसीएसई डेटशीट 2027
- फोटो : AI Generated
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की ओर से आईसीएसई कक्षा 10वीं और आईएससी कक्षा 12वीं की 2027 बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी की जानी है। पहले 10 नवंबर को डेटशीट आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन बोर्ड ने इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, छात्रों को अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। समय-सारणी जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की वेबसाइट cisce.org से डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें सभी विषयों की परीक्षा तारीख और समय की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल कब आई थी डेटशीट?
पिछले वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सीआईएससीई आमतौर पर नवंबर और दिसंबर के बीच बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी करता रहा है। वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए डेटशीट 13 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। इससे पहले 2025 की परीक्षा के लिए 25 नवंबर 2024 और 2024 की परीक्षा के लिए 7 दिसंबर 2023 को समय-सारणी आई थी। वहीं, 2023 की परीक्षा के लिए डेटशीट 1 दिसंबर 2022 को जारी की गई थी। इस बार भी छात्र नवंबर में इसकी घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
कब से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं?
आईसीएसई कक्षा 10वीं की 2027 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के मध्य से मार्च के आखिरी सप्ताह तक आयोजित होने की संभावना है। वहीं, आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2027 की शुरुआत तक चल सकती हैं। हालांकि, ये संभावित तारीखें हैं। इन्हें परीक्षा की पक्की तारीख नहीं माना जाना चाहिए। अंतिम कार्यक्रम बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक समय-सारणी में ही मिलेगा। छात्रों को सलाह है कि वे अभी से अपनी पढ़ाई और दोहराई की योजना बनाएं। विषयवार परीक्षा तारीखों के बीच मिलने वाले समय के अनुसार तैयारी करना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X