CISCE Result 2022: सीआईएससीई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं खत्म, इतने दिन बाद जारी होगा ICSE बोर्ड रिजल्ट
CISCE ICSE Class 10 Result 2022: कोविड-19 संक्रामक महामारी से सबक लेते हुए इस साल सीआईएससीई की ओर से सीबीएसई की तर्ज पर बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE ICSE Semester 2 Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आयोजित ICSE बोर्ड कक्षा 10वीं सेमेस्टर-2 की परीक्षा सोमवार, 23 मई को खत्म हो गई है। आईसीएसई कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए सेमेस्टर-2 परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई थी। सीआईएससीई (CISCE) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम जुलाई 2022 में घोषित किए जाने की संभावना है।
CISCE ICSE कोरोना के कारण दो सेमेस्टर में करवाई परीक्षा
गौरतलब है कि कोविड-19 संक्रामक महामारी से सबक लेते हुए इस साल सीआईएससीई की ओर से सीबीएसई की तर्ज पर बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में आयोजित किया गया था। टर्म -1 यानी सेमेस्टर -1 की परीक्षाएं दिसंबर- जनवरी में आयोजित की गई थी और टर्म-2 यानी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल-मई में आयोजित की गईं।
आईसीएसई (ICSE) यानी इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एग्जामिनेशन की परीक्षा की शुरुआत में ही बताया गया था कि परीक्षा पैटर्न में दो टर्म वाला बदलाव अस्थायी है। भविष्य में काउंसिल द्वारा इसे बदला जा सकता है।
CISCE ICSE सत्र 2023 में होगी वापस लागू होगी एकल परीक्षा
इतना ही नहीं, योजना के अनुसार, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत से ICSE कक्षा 10वीं के साथ-साथ ISC यानी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए भी केवल एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर सीआईएससीई भी फरवरी और मार्च 2023 के महीनों में वार्षिक परीक्षा आयोजित करने के प्रस्ताव पर काम कर रही है।
CISCE ICSE सिलेबस को भी संशोधित किया गया
सीआईएससीई द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि आईसीएसई और आईएससी दोनों स्तरों पर शैक्षणिक वर्ष 2023 के अंत में केवल एक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। CISCE ने फरवरी / मार्च 2023 के महीनों में उक्त परीक्षाओं को अस्थायी रूप से आयोजित करने का प्रस्ताव किया है। वहीं, इसके अलावा ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं 2023 के सिलेबस को भी संशोधित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X