ICMAI CMA Exam 2022: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर सत्र परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां से भर सकेंगे फॉर्म
ICMAI CMA Exam 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से दिसंबर 2022 सेशन के लिए सीएमए फाउंडेशन कोर्स एग्जामिनेशन का शेड्यूल जारी की दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICMAI CMA Exam 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से दिसंबर 2022 सेशन के लिए सीएमए फाउंडेशन कोर्स एग्जामिनेशन का शेड्यूल जारी की दिया गया है। आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर सत्र परीक्षा जनवरी 2023 में होगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए गए हैं ताकि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर फॉर्म भरना शुरू कर सकें। ICMAI CMA 2022 परीक्षा आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 13 जनवरी, 2022 के लिए निर्धारित की गई है। दो पालियों की परीक्षा में कुल चार पेपर होंगे।
ICMAI CMA Exam 2022: विदेश से छात्रों को भेजना होगा डीडी
आवेदन पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। जो उम्मीदवार विदेश में हैं, उन्हें अनुसूची में बताए अनुसार 60 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। जो छात्र विदेश में हैं उन्हें ऑफलाइन आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र के साथ डीडी भेजना होगा। उम्मीदवार फॉर्म भरने के निर्देशों के साथ परीक्षा की तारीख और समय के बारे में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
ICMAI CMA Exam 2022: परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बातें
-
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार दिए गए समय के भीतर लॉग इन करके ही अपने घर से फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित हों। -
परीक्षा के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल और यूआरएल लिंक समय आने पर प्रदान किया जाएगा। -
यदि कोई उम्मीदवार परीक्षा देते समय डिस्कनेक्ट हो जाता है, तो वे उसी डिवाइस पर फिर से लॉग इन कर सकते हैं। उन्हें शेष परीक्षा समाप्त करने की अनुमति दी जाएगी। -
उम्मीदवार / छात्र जो नियमानुसार परीक्षा में उपस्थित होने के लिए सभी पात्रता शर्तों को पूरा कर रहे हैं, केवल उन्हें ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
ICMAI CMA दिसंबर सत्र 2022 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icmai.in पर जाएं। -
फिर स्टूडेंट सेक्शन पर क्लिक करें और परीक्षा आवेदन पत्र पर क्लिक करें। -
फिर यहां ऑनलाइन आवेदन का चयन करें और फिर पाठ्यक्रम का नाम 'फाउंडेशन' चुनें। -
अब रजिस्टर करें, लॉग इन करें और ऑनलाइन आवेदन करें। -
इसके बाद उम्मीदवार फीस का भुगतान करें। -
अब परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा करें और डाउनलोड करें तथा भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट भी कर लें।
कमेंट
कमेंट X