ICAR Result 2021 Rank Card: एनटीए ने जारी की आईसीएआर रैंक सूची, यहां देखें अपनी रैंक और काउंसलिंग शेड्यूल
ICAR Result 2021: आईसीएआर रैंक सूची के साथ, अधिकारियों ने प्रवेश के लिए आईसीएआर 2021 काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने आईसीएआर रैंक सूची तैयार करने के लिए सीजीपीए फॉर्मूले का इस्तेमाल किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) रैंक सूची को ऑनलाइन मोड में जारी किया है। रैंक सूची के साथ, अधिकारियों ने प्रवेश के लिए आईसीएआर 2021 काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icar.org.in और icar.nta.ac.in से आईसीएआर की रैंक सूची और काउंसलिंग तिथियों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि काउंसलिंग के जरिये प्रवेश प्रक्रिया आईसीएआर परिणाम 2021 और रैंक सूची के आधार पर आयोजित की जाएगी।
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च ने आईसीएआर रैंक सूची तैयार करने के लिए सीजीपीए फॉर्मूले का इस्तेमाल किया है। इसे एक ही रैंक वाले एक से अधिक उम्मीदवारों के बीच बनी टाई को तोड़ने के लिए काम में लिया जाता है। इसके तहत परिषद पात्रता परीक्षा और उम्र में के आधार पर उम्मीदवार के सीजीपीए स्कोर पर विचार करेगी। इससे पहले, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के आईसीएआर परिणाम 2021 की घोषणा 24 अक्तूबर, 2021 को कर दी गई थी।
आईसीएआर 2021 रैंक सूची - सीधा लिंक
आईसीएआर 2021 रैंक सूची कैसे देखें
एनटीए ने व्यक्तिगत छात्रों का रैंक कार्ड और संचयी रैंक सूची जारी कर दी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की रैंक सूची icar.org.in और icar.nta.ac.in पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार आईसीएआर 2021 रैंक सूची की जांच निम्नलिखित चरणों के माध्यम से कर सकते हैं -
- चरण 1 - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की आधिकारिक वेबसाइट - icar.org.in या icar.nta.ac.in पर जाएं।
- चरण 2 - होम पेज पर उपलब्ध 'आईसीएआर एआईईईए यूजी, पीजी, पीएचडी परीक्षा 2021' लिंक पर जाएं।
- चरण 3 - आईसीएआर रैंक लिस्ट 2021 के उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 4 - अब, रैंक सूची की पीडीएफ फाइल को जांचें और डाउनलोड करें।
- चरण 5 - भविष्य में इसे संदर्भित करने के लिए आईसीएआर मेरिट सूची का प्रिंट आउट भी ले लें।
आईसीएआर 2021 काउंसलिंग अपडेट
अपडेट के अनुसार, आईसीएआर काउंसलिंग शेड्यूल तीन राउंड और एक मॉप-अप राउंड के लिए जारी किया गया है। जारी तारीखों के अनुसार, पहले दौर की काउंसलिंग 26 नवंबर, 2021 से शुरू होगी। अधिकारी आईसीएआर एआईईईए सीट मैट्रिक्स पेश करेंगे, जिसके आधार पर उम्मीदवार अपनी पसंद और प्राथमिकताएं भर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अपेक्षित प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
कमेंट
कमेंट X