फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAR: ICAR releases PG-PhD entrance exam schedule exams will be held on these dates; View Schedule

ICAR: आईसीएआर ने जारी किया पीजी-पीएचडी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम्स; देखें शेड्यूल

Thu, 14 Mar 2024 01:18 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 14 Mar 2024 01:18 PM IST
सार

ICAR AIEEA PG, AICE-PhD 2024: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कृषि और उससे संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अस्थायी परीक्षा तिथि की घोषणा की है। यह परीक्षा बागवानी, पशु विज्ञान आदि विषयों के लिए आयोजित होगी। 

विज्ञापन
ICAR: ICAR releases PG-PhD entrance exam schedule exams will be held on these dates; View Schedule
ICAR Exam - फोटो : Social media

विस्तार

ICAR AIEEA PG, AICE-PhD 2024: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने कृषि और संबद्ध विषयों में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अस्थायी परीक्षा तिथि की घोषणा की है। एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, आईसीएआर ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) स्नातक सीटों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 26 मार्च को बंद कर दी जाएगी। लिहाजा उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें।

विज्ञापन

ICAR: ICAR releases PG-PhD entrance exam schedule exams will be held on these dates; View Schedule
ICAR Exam - फोटो : Social media

कृषि विश्वविद्यालयों में इतनी सीटें भरी जाएंगी
एआईईईए-पीजी परीक्षा के माध्यम से कृषि विश्वविद्यालयों में 30% पीजी सीटों को भरा जाएगा इसके अलावा, चार आईसीएआर-डीम्ड विश्वविद्यालयों से भी भरा जाता है। वह इस प्रकार है:
 

  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई)
  • भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई)
  • राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई)
  • केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (सीआईएफई)
  • सीएयू यानी आरएलबीसीएयू, झांसी
  • डॉ आरपीसीएयू, पूसा की सभी 100% सीटें एआईईईए-पीजी परीक्षा के माध्यम से भरी जाती है।

परिषद ने कहा कि किसी भी एक राज्य के 40% से अधिक उम्मीदवारों को किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में किसी विशेष विषय और श्रेणी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआर एआईईईए पीजी-2024: परीक्षा 89 परीक्षा शहरों में 20 प्रमुख विषय-समूहों के तहत 81 उप-विषयों और जेआरएफ-एसआरएफ पीएचडी के तहत 72 विषयों के लिए आयोजित होने की उम्मीद है।

आईसीएआर एआईईईए पीजी परीक्षा कृषि, बागवानी, वानिकी, पशु विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, सामुदायिक विज्ञान, मत्स्य पालन, डेयरी विज्ञान आदि विषयों में मास्टर्स डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed