फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAR IARI Technician Admit Card 2023 Out download at iari.res.in

ICAR IARI Technician Admit Card 2023 Out: आईसीएआर आईएआरआई परीक्षा का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 01 Jul 2023 03:38 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 03:38 PM IST
सार

ICAR IARI 2023: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने IARI तकनीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है।

विज्ञापन
ICAR IARI Technician Admit Card 2023 Out download at iari.res.in
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ICAR IARI 2023 Admit Card Out: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने IARI तकनीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। ICAR IARI तकनीशियन परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा तिथियां, परीक्षा केंद्र का विवरण, हस्ताक्षर और तस्वीर होगी। आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन परीक्षा 802 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आईसीएआर आईएआरआई परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- iari.res.in पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। साथ ही लॉग-इन क्रेडेंशियल- यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आईसीएआर आईएआरआई हॉल टिकट 2023 डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे सेव करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ICAR IARI Technician परीक्षा तिथियां

आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन परीक्षा 07, 08 और 10 जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 12:30 बजे से 02 बजे तक, तीसरी शिफ्ट शाम 04 से 5:30 बजे तक होगी।

विज्ञापन

ICAR IARI Technician सीबीटी मोड में परीक्षा

आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (एमसीक्यू) मोड में आयोजित की जाएगी। आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन पेपर में 100 प्रश्न होंगे, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

ICAR IARI ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- iari.res.in पर जाएं।

  • आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन 2023 हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉग-इन क्रेडेंशियल यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आईसीएआर आईएआरआई तकनीशियन 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • एडमिट कार्ड सेव करें और प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed