ICAR AIEEA PG 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश यहां पढ़ें
ICAR AIEEA PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईईए पीजी) और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (एआईसीई)- जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAR AIEEA PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईईए पीजी) और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (एआईसीई)- जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। साथ ही उन्हे सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। कृषि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए AIEEA PG 2024 और AICE - JRF/SRF (Phd) 2024 की परीक्षाएं 29 जून को आयोजित की जाएंगी।
इस परीक्षा का आयोजन सिर्फ दो माध्यमों - अंग्रेजी और हिंदी में किया जाएगा। प्रश्न पत्र में कुल 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक सही प्रश्न पर चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर उम्मीदवारों का एक अंक काटा जाएगा।
ICAR AIEEA PG 2024: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
- उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए और उसमें दी गई किसी जानकारी में परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
- प्रवेश पत्र जारी होने का अर्थ यह नहीं है कि पात्रता स्वीकार कर ली गई है, जिसकी प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में आगे जांच की जाएगी।
ICAR AIEEA PG 2024: कैसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जाएं।
- उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि, सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X