फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAR AIEEA PG 2024: Admit card released for ICAR AIEEA PG exam, read important guidelines here

ICAR AIEEA PG 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश यहां पढ़ें

Wed, 26 Jun 2024 09:01 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 09:01 AM IST
सार

ICAR AIEEA PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईईए पीजी) और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (एआईसीई)- जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।  कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड, यहां पढ़ें।

विज्ञापन
ICAR AIEEA PG 2024: Admit card released for ICAR AIEEA PG exam, read important guidelines here
ICAR AIEEA PG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

ICAR AIEEA PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईईए पीजी) और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (एआईसीई)- जेआरएफ/एसआरएफ (पीएचडी) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। साथ ही उन्हे सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। कृषि कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए AIEEA PG 2024 और AICE - JRF/SRF (Phd) 2024 की परीक्षाएं 29 जून को आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन


इस परीक्षा का आयोजन सिर्फ दो माध्यमों - अंग्रेजी और हिंदी में किया जाएगा। प्रश्न पत्र में कुल 120 प्रश्न होंगे, प्रत्येक सही प्रश्न पर चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर उम्मीदवारों का एक अंक काटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ICAR AIEEA PG 2024: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  • प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को विकृत नहीं करना चाहिए और उसमें दी गई किसी जानकारी में परिवर्तन नहीं करना चाहिए।
  • प्रवेश पत्र जारी होने का अर्थ यह नहीं है कि पात्रता स्वीकार कर ली गई है, जिसकी प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों में आगे जांच की जाएगी।

 

ICAR AIEEA PG 2024: कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जाएं। 
  • उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि, सुरक्षा पिन दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed