फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   icar aieea 2021 icar aieea 2021 schedule released, application process begins for entrance exam

ICAR 2021: एनटीए ने जारी किया आईसीएआर की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम, आवेदन भी शुरू

Mon, 26 Jul 2021 03:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 03:04 PM IST
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा, एआईईईए (यूजी), एआईईईए (पीजी) और एआईसीई - जेआरएफ / एसआरएफ (पीएचडी) के लिए  परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
icar aieea 2021 icar aieea 2021 schedule released, application process begins for entrance exam
icar aieea 2021 - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा, एआईईईए (यूजी), एआईईईए (पीजी) और एआईसीई - जेआरएफ / एसआरएफ (पीएचडी) के लिए  परीक्षा कार्यक्रम और आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट, nta.ac.in और icar.nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त, 2021 तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन


एआईईईए (यूजी) के लिए प्रवेश परीक्षा 07, 08 और 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जबकि एआईईईए (पीजी) और एआईसीई - जेआरएफ / एसआरएफ (पीएचडी) के लिए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर, 2021 को आयोजित की जानी है। स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलो और सीनियर रिसर्च फेलो में योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस प्रवेश परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें मेरिट सूची के माध्यम से काउंसलिंग सत्र के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


एनटीए आईसीएआर एआईईईए 2021 के लिए आवेदन ऐसे करें
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.ac.in पर जाएं।
चरण 2: आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
चरण 3: नए पंजीकरण पर क्लिक करें, विवरण भरें।
चरण 4: फॉर्म भरें, फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 5: आवेदन शुल्क का भुगतान करें एवं फॉर्म जमा करें। 

सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। यूजी स्तर के लिए, यह ढाई घंटे की लंबी परीक्षा होगी और पीजी और जेआरएफ / एसआरएफ के लिए यह दो घंटे की लंबी परीक्षा होगी। यूजी स्तर की परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे, पीजी स्तर की परीक्षा में 160 और जेआरएफ / एसआरएफ परीक्षा में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजी 178 शहरों में तो पीजी परीक्षा 89 शहरों में होगी
ICAR AIEEA- (UG) के लिए भारत भर के 178 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF / SRF- (PhD) प्रवेश परीक्षा के लिए भारत भर के 89 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed