{"_id":"5d43d0318ebc3e6cb12ea75b","slug":"icar-2019-counselling-1st-allotment-result-available-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAR Counselling 2019: फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, दूसरे और तीसरे परिणाम तिथि की लें जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAR Counselling 2019: फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, दूसरे और तीसरे परिणाम तिथि की लें जानकारी
Fri, 02 Aug 2019 11:24 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICAR Counselling 2019: इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि 1 अगस्त को पहला आवंटन परिणाम शाम 5.30 बजे जारी किया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icarexam.net पर देखा जा सकता है। जिन उम्मीदवारों को पहले आवंटन में सीटें आवंटित की गई हैं उन्हें दस्तावेज सत्यापन, पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान और एडमिशन लेटर प्राप्त करने के लिए 2 अगस्त से 6 अगस्त तक विश्वविद्यालयों को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
ध्यान दें, एग्रीकल्चर कोर्सेस में यूजी, पीजी और पीएचडी जैसी डिग्री प्रदान करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आईसीएआर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
बता दें कि आईसीएआर आवंटन के तीन दौर आयोजित करेगा। दूसरा आवंटन परिणाम 8 अगस्त को घोषित किया जाएगा और तीसरा आवंटन परिणाम 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। आईसीएआर 2019 काउंसलिंग प्रक्रिया 22 अगस्त, 2019 तक चलेगी।
विज्ञापन
आईसीएआर 2019 आवंटन परिणाम की जांच कैसे करें:
चरण 1- सबसे पहले काउंसलिंग के लिए ICAR 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2- उसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें ।
चरण 3- जरूरी विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
इन चरणों का पालन करके आसानी से रिजल्ट देखा जा सकता है, आईसीएआर के परिणामों का प्रिंटआउट ले लें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
यह भी पढ़ें- Delhi University 2019: बीएमएस, बीबीई और बीबीए का रैंक रिजल्ट जारी
कमेंट
कमेंट X