फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI Postponed CA Foundation Exam 2021 due to surge of covid19, now it will be conducted on 24 july

कोरोना का कहर: आईसीएआई ने स्थगित की सीए फाउंडेशन परीक्षा, अब 24 जुलाई को होगा आयोजन

Sun, 06 Jun 2021 10:01 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 06 Jun 2021 10:01 AM IST
सार

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अब यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी

विज्ञापन
ICAI Postponed CA Foundation Exam 2021 due to surge of covid19, now it will be conducted on 24 july
icai

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीए फाउंडेशन परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। शनिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक अब यह परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो बजे से शुरू होगी सीए फाउंडेशन की परीक्षा

आईसीएआई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीए फाउंडेशन परीक्षा 2021 का आयोजन 24, 26, 28 और 30 जुलाई को किया जाएगा। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच में होगा। वहीं पेपर 3 और 4 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4 बजे होगा।

परीक्षा केंद्र बदलने का मौका

आईसीएआई ने कोरोना महामारी की वजह से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने का आखिरी अवसर भी दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जून को सुबर 10 बजे से लेकर 11 जून तक परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इन परीक्षाओं की तिथियों में भी हुआ बदलाव

इसके साथ ही आईसीएआई ने इंटरमीडिएट (आईपीसी और नई), फाइनल (पुरानी और नई) और पीक्यूसी परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किए हैं। अब यह परीक्षाएं 5 जुलाई से 20 जुलाई के बीच में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed