फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI: Now study foreign language along with CA, start three months online course

आईसीएआई : सीए के साथ अब विदेशी भाषा की भी करें पढ़ाई, तीन महीने का ऑनलाइन कोर्स शुरू

Tue, 12 Apr 2022 05:57 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 12 Apr 2022 05:57 AM IST
सार

आईसीएआई अध्यक्ष सीए डॉ. देबाशीष मित्रा के अनुसार, भाषा कौशल प्राप्त करके सीए सदस्य और छात्र तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। साथ ही, विदेशी ग्राहकों की बेहतर सेवा करने में मदद कर सकते हैं। कमेटी के अध्यक्ष धीरज कुमार खंडेलवाल ने कहा कि ये भाषा कार्यक्रम अन्य देशों के सदस्यों और छात्रों के लिए प्रवेश द्वार हैं।

विज्ञापन
ICAI: Now study foreign language along with CA, start three months online course
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई संस्थान) में सीए की पढ़ाई के साथ-साथ विदेशी भाषाओं की पढ़ाई भी कर सकते हैं। आईसीएआई संस्थान ने संबंधित दूतावासों के संस्थानों की मदद से इन विदेशी भाषा कोर्स को ऑनलाइन शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


तीन-तीन महीने के सर्टिफिकेट कोर्स को कोई भी छात्र या सीए सदस्य अपने भाषा कौशल को विकसित करने के लिए कर सकता है। संस्थान का मानना है कि विदेशी भाषा का ज्ञान होने से सीए विदेशी ग्राहकों को भी बेहतर सर्विसेज दे सकेंगे। यह कोर्स छात्रों व सदस्यों के लिए अनिवार्य नहीं हैं। आईसीएआई संस्थान स्पेनिश, जर्मन, जापानी, बिजनेस अंग्रेजी, और फ्रेंच के ऑनलाइन कोर्स करा रहा है।
विज्ञापन


इन्हें शुरुआती स्तर पर शुरू किया गया है, जिनका अब धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर दूसरी विदेशी भाषा सीखने की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आईसीएआई ने कमेटी फॉर डेवलपमेंट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड सर्विस ने ऑनलाइन विदेशी भाषा कोर्सेज को शुरू किया है। इन्हें भारत में विदेशी दूतावासों के संबंधित भाषा और सांस्कृतिक केंद्रों के माध्यम से चालू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान का मानना है कि वैश्विक बाजारों के अनुकूल होने के लिए छात्रों व सदस्यों की विदेशी भाषा में विशेषज्ञता जरूरी है। भाषा कौशल प्राप्त करके सीए सदस्य और छात्र तकनीकी विशेषज्ञता भी प्राप्त कर सकते हैं। भाषाओं की समझ होने से छात्र विदेशी ग्राहकों की बेहतर सेवा करने में मदद कर सकते हैं।


आईसीएआई अध्यक्ष सीए डॉ. देबाशीष मित्रा के अनुसार, भाषा कौशल प्राप्त करके सीए सदस्य और छात्र तकनीकी विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं। साथ ही, विदेशी ग्राहकों की बेहतर सेवा करने में मदद कर सकते हैं। कमेटी के अध्यक्ष धीरज कुमार खंडेलवाल ने कहा कि ये भाषा कार्यक्रम अन्य देशों के सदस्यों और छात्रों के लिए प्रवेश द्वार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed