फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA May 2021 Exam: ICAI reopens online application form  Last date May 6

आईसीएआई सीए मई 2021 परीक्षा: फिर से खुल रही है आवेदन विंडो, 6 मई तक मौका

Sat, 01 May 2021 12:14 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 01 May 2021 12:14 PM IST
सार

सीए मई परीक्षा के लिए 4 मई से लेकर 6 मई तक फिर से ऑनलाइन आवेदन विंडो खुल रही है।

विज्ञापन
ICAI CA May 2021 Exam: ICAI reopens online application form  Last date May 6
आईसीएआई

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICAI) ने सीए मई 2021 परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों के पास यह एक मौका है, जिन्होंने अभी तक सीए मई परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। किसी कारणवश जो अभ्यर्थी अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 12वीं परीक्षा के लिए लिया गया ये बड़ा फैसला 
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन विंडो 6 मई रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इसे लेकर आईसीएआई ने ट्विटर पर घोषणा की है। जिसमें बताया गया है कि संस्थान 4 मई से लेकर छह मई तक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल रहा है। हालांकि, आईसीएआई सीए मई 2021 परीक्षा को स्थगित कर चुका है। यह परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से स्थगित की गई है, लेकिन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया गया है। आपको बता दें कि आईसीएआई इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरने का और मौका नहीं देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए आईसीएआई ने अभ्यर्थियों को यह मौका दिया है और 6 मई के बाद फिर से सीए मई परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed