{"_id":"608cf8ce9a53054ac4486344","slug":"icai-ca-may-2021-exam-icai-reopens-online-application-form-last-date-may-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएआई सीए मई 2021 परीक्षा: फिर से खुल रही है आवेदन विंडो, 6 मई तक मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईसीएआई सीए मई 2021 परीक्षा: फिर से खुल रही है आवेदन विंडो, 6 मई तक मौका
Sat, 01 May 2021 12:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 01 May 2021 12:14 PM IST
सार
सीए मई परीक्षा के लिए 4 मई से लेकर 6 मई तक फिर से ऑनलाइन आवेदन विंडो खुल रही है।
विज्ञापन
आईसीएआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICAI) ने सीए मई 2021 परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी है। ऐसे में उन अभ्यर्थियों के पास यह एक मौका है, जिन्होंने अभी तक सीए मई परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है। किसी कारणवश जो अभ्यर्थी अभी तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 6 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से 12वीं परीक्षा के लिए लिया गया ये बड़ा फैसला
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन विंडो 6 मई रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इसे लेकर आईसीएआई ने ट्विटर पर घोषणा की है। जिसमें बताया गया है कि संस्थान 4 मई से लेकर छह मई तक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल रहा है। हालांकि, आईसीएआई सीए मई 2021 परीक्षा को स्थगित कर चुका है। यह परीक्षा कोरोना वायरस की वजह से स्थगित की गई है, लेकिन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया गया है। आपको बता दें कि आईसीएआई इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरने का और मौका नहीं देगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए आईसीएआई ने अभ्यर्थियों को यह मौका दिया है और 6 मई के बाद फिर से सीए मई परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका नहीं दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X