ICAI CA Inter Result: सीए इंटर फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
ICAI CA Inter, Final Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से जल्द ही नवंबर 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Inter, Final Result 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से नवंबर 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीए इंटर, फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 09 जनवरी, 2024 को जारी हो सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
09 जनवरी को जारी हो सकता है रिजल्ट
आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य (सीसीएम) धीरज खंडेलवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि नवंबर 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 09 जनवरी 2024 को घोषित होने की संभावना है।
The results of Chartered Accountants Final and Intermediate Examinations held in the month of November 2023 are likely to be declared on Tuesday, the 9th January 2024
— DHIRAJ KHANDELWAL (@kdhiraj123) January 4, 2024
आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल परीक्षा में देशभर के 290 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 01 नवंबर से 16 नवंबर, 2023 तक सीए फाइनल परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X