फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Inter 2024 admit card for September exam out at eservices.icai.org; Direct Link here to download

ICAI CA Inter Admit Card: सितंबर की सीए इंटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से तुंरत करें डाउनलोड

Wed, 28 Aug 2024 05:03 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

ICAI CA Inter September Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सितंबर की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
ICAI CA Inter 2024 admit card for September exam out at eservices.icai.org; Direct Link here to download
ICAI CA, आईसीएआई सीए - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

ICAI CA Inter Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज, 28 अगस्त को सितंबर की सीए इंटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org. पर जाकर सीए इंटर सितंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ICAI CA Inter September Exam Date:  नोट करें परीक्षा की तिथियां

सीए इंटर परीक्षा तिथि के अनुसार, ग्रुप की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को होगी। वहीं, सीए इंटर ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को होगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड, सरकार द्वारा जारी आईडी जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी ले जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी लानी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

CA Inter Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

सीए इंटर परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीए इंटर परीक्षा में सब्जेक्टिव और ऑब्जेक्टिव दोनों तरह के प्रश्न शामिल हैं। कुल छह पेपर हैं, जिनमें से प्रत्येक 100 अंकों का है। सीए इंटर में प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे है। गलत उत्तरों और बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर लिखे हैं ये विवरण

सीए इंटर एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल हैं:
  • अभ्यर्थी का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • पंजीकरण संख्या
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का विवरण: पता और नाम
  • परीक्षा तिथियां और समय
  • पाठ्यक्रम का नाम
  • महत्वपूर्ण निर्देश

सीए इंटर एडमिट कार्ड में किसी भी विसंगति के मामले में नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों या ईमेल के माध्यम से आईसीएआई से संपर्क करें। हेल्पलाइन नंबर- 0120-3054 851, 3054 852, 3054 853, 3054 854, 3054 835, 4953751, 4953752, 4953753, 4953754.
ईमेल आईडी- intermediate_examhelpline@icai.in

ICAI परीक्षा विभाग को विसंगति के बारे में बताते हुए एक ईमेल भेजें। अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और समस्या जैसे विवरण शामिल करें। त्रुटियों के बारे में बताते हुए एडमिट कार्ड की एक प्रति भी संलग्न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed