ICAI CA Registration 2023: सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें
ICAI CA Foundation Registration 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की तरफ से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया समाप्त हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation Registration 2023 Last Day: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की तरफ से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण का आज यानी 01 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीए फाउंडेशन 2023 के लिए आवेदन न किया हो, वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से जल्दी आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर सत्र की परीक्षाएं 16 से 20 दिसंबर, 2023 तक आयोजित होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। संस्थान ने कहा था कि दिसंबर सत्र के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा शिक्षा और प्रशिक्षण की मौजूदा प्रणाली के अनुसार आयोजित की जाएगी।
ICAI CA पंजीकरण शुल्क
आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण करने वाले भारतीय छात्रों को 1500 रुपये, काठमांडू (नेपाल) में परीक्षा केंद्रों के लिए 2200 रुपये और विदेशी केंद्रों (अबू धाबी, दोहा, दुबई, मस्कट, आदि) में परीक्षा केंद्रों के लिए 325 यूएसडी का शुल्क देना होगा
ICAI CA Foundation ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
-
अपनी लॉगइन जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें।
-
स्व-घोषणा पत्र जमा करें और आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षण आवेदन पूरा करें।
-
सीए फाउंडेशन 2023 के लिए दिसंबर सत्र परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
-
परीक्षा आवेदन और भुगतान रसीद डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X