{"_id":"637fb4050fa5b968305446ce","slug":"icai-ca-foundation-admit-card-2022-to-be-release-in-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA December Exam: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर में होगी, इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA December Exam: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर में होगी, इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र
Thu, 24 Nov 2022 11:42 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:42 PM IST
सार
ICAI CA Foundation Admit Card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) अगले सप्ताह सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2022 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
ICAI CA admit cards
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation December Exam Admit Card : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) अगले सप्ताह सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2022 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org से डाउनलोड कर सकेंगे। ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 14, 16, 18 और 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में अलग-अलग पेपर के लिए दोपहर दो से पांच बजे और दोपहर दो से चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उम्मीदवारों के फोटो और हस्ताक्षर के साथ सीए फाउंडेशन प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर आम तौर पर परीक्षा शुरू होने से 14 दिन पहले यानी एक दिसंबर से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र प्रिंट करने होंगे, जो परीक्षा में प्रवेश के लिए मान्य होंगे। किसी भी उम्मीदवार को अलग से कोई फिजिकल एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ICAI CA December Exam: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं। -
लॉग इन पर जाएं और लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें। -
उपलब्ध होने पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
आईसीएआई सीए फाउंडेशन प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X