{"_id":"63b5a51703a52017d71b7c49","slug":"icai-ca-final-result-will-be-out-at-icai-org-before-january-14-confirms-official","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Final Result: आईसीएआई अगले सप्ताह जारी करेगा सीए फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Final Result: आईसीएआई अगले सप्ताह जारी करेगा सीए फाइनल रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
Wed, 04 Jan 2023 09:41 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:41 PM IST
सार
ICAI CA Final Result 2022: आईसीएआई की ओर से एक नवंबर, 2022 को सीए फाइनल की परीक्षा आयोजित की थी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 14 जनवरी, 2023 से पहले सीए फाइनल रिजल्ट घोषित करेगा।
विज्ञापन
ICAI CA Final Result
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
ICAI CA Final Result 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 14 जनवरी, 2023 से पहले सीए फाइनल रिजल्ट घोषित करेगा। आईसीएआई संस्थान के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। आईसीएआई की ओर से एक नवंबर, 2022 को सीए फाइनल की परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइटों- icai.org, icaiexam.icai.org, caresults.icai.org और icai.nic.in पर अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्या या पिन नंबर के साथ आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने और एक्सेस करने के लिए लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन
ICAI CA Final Result: सीए परीक्षा नवंबर में हुई थी
इससे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के अधिकारी ने कहा था कि आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट का रिजल्ट और 2022 परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट 10 जनवरी, 2023 से 15 जनवरी, 2023 के बीच घोषित होने की उम्मीद है। आईसीएआई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटर की परीक्षाएं दो नवंबर, 2022 से 17 नवंबर, 2022 के बीच आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
ICAI CA Final Result 2022: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
-
उम्मीदवार आईसीएआई की वेबसाइट्स - icai.org, icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर सीए फाइनल रिजल्ट के लिंक पर जाएं। -
इसके बाद अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, पिन नंबर सहित जरूरी क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें। -
चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा 2022 के परिणाम एवं अंतिम स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सेव करें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X