फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS PO Main result 2024 declared know how to check AT ibps.in

IBPS PO Main Result 2024: आईबीपीएस पीओ मेंस का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 30 Jan 2024 07:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 30 Jan 2024 07:29 PM IST
सार

IBPS PO Main Result 2024: आईबीपीएस पीओ मेंस का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS PO Main result 2024 declared know how to check AT ibps.in
IBPS PO MAINS RESULT 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS PO Main Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। आईबीपीएस पीओ भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  आईबीपीएस पीओ मुख्य का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

आईबीपीएस पीओ मेंस लिखित परीक्षा 05 नवंबर, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर और इंटरव्यू जनवरी/फरवरी 2024 में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईबीपीएस पीओ 2023 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 3049 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और मैनेजमेंट ट्रेनी रिक्तियों के लिए जारी किया गया है। प्रत्येक उम्मीदवार को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक है और चयन के अगले चरण यानी आईबीपीएस पीओ इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के लिए न्यूनतम कुल अंक भी प्राप्त करना आवश्यक है। 

विज्ञापन

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू राउंड शामिल है। तीनों चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में परिवीक्षाधीन अधिकारी पदों पर शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed