फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS Calendar 2024 out at ibps.in, Here are clerk, PO and SO exam dates

IBPS Calendar 2024: आईबीपीएस पीओ-एसओ, क्लर्क भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी; ऐसे डाउनलोड करें कैलेंडर

Tue, 16 Jan 2024 11:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 11:50 AM IST
सार

IBPS Calendar 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी, पीएसबी बैंको में क्लर्क, पीओ और एसओ भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
IBPS Calendar 2024 out at ibps.in, Here are clerk, PO and SO exam dates
IBPS PO, SO, Clerk 2024 Exam Calender - फोटो : Social Media

विस्तार

IBPS Calendar 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के लिए कार्यालय सहायकों (क्लर्क), अधिकारी स्केल 1 (पीओ), अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं और पीओ क्लर्क परीक्षाओं की संभावित तिथियां देख सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथियां

परीक्षा कैलेंडर में उक्त पदों की प्रारंभिक परीक्षा तिथि और मुख्य परीक्षा तिथि शामिल है। शेड्यूल के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 24, 25 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी और आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्तूबर 2024 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 9 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं-

परीक्षा का नाम तिथियां
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स 6 अक्तूबर 2024
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 29 सितंबर 2024
आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 सितंबर 29
आईबीपीएससी क्लर्क प्रीलिम्स 24, 25 और 31 अगस्त
आईबीपीएससी क्लर्क मेन्स 13 अक्तूबर 2024
आईबीपीएससी पीओ प्रीलिम्स 19 और 20 अक्तूबर
आईबीपीएससी पीओ मेन्स 30 नवंबर
आईबीपीएससी एसओ प्रीलिम्स 9 नवंबर
आईबीपीएससी एसओ मेन्स 14 दिसंबर

विज्ञापन

आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024: कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं -

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • यहां आरआरबी और पीएसबी (2024-2025) के लिए ऑनलाइन सीआरपी के टेंटेटिव कैलेंडर के लिंक पर क्लिक करें।
  • आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2024 आपकी स्क्रीन पर खुलकर आएगा।
  • आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed