IB Result 2023: आईबी एसए और एमटीएस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड
IB SA & MTS Final Result 2023: गृह मंत्रालय ने आईबी एसए और एमटीएस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IB SA & MTS Final Result 2023: गृह मंत्रालय ने आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जिक्यूटिव और एमटीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आईबी फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।
पीडीएफ में लिखे हैं रोल नंबर
एसए और कार्यकारी परीक्षा का अंतिम परिणाम पीडीएफ प्रारूप में एमएचए के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में एसए/ईएक्सई के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
आईबी अंतिम परिणाम 2023 जारी
गृह मंत्रालय ने सुरक्षा सहायक/कार्यकारी और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल ग्रुप 'सी' (गैर-राजपत्रित) की 1675 रिक्तियों को भरने के लिए आईबी टियर 2 और आईबी टियर 3 परीक्षा आयोजित की। टियर 2 परीक्षा और टियर 3 परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- उम्मीदवारों को इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर रिक्तियां टैब से "आईबी सुरक्षा सहायक/कार्यकारी परीक्षा परिणाम 2023" लिंक खोजें।
- इस पर क्लिक करने के बाद, आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे और स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
- Ctrl+F शॉर्टकट का उपयोग करके आईबी फाइनल रिजल्ट 2023 पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
- आईबी फाइनल सुरक्षा सहायक और एमटीएस परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X