AFCAT Admit Card: वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड
AFCAT 2025 Admit Card: भारतीय वायु सेना ने एफकैट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन किया था, वे नीचे बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AFCAT 2025 Hall Ticket: भारतीय वायु सेना (IAF) ने आज, 7 फरवरी को वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2025) के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा कर दिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in. के माध्यम से परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने वायु सेना कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड टाइप करके आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य विवरण जैसी जानकारी शामिल होगी।
22 और 23 फरवरी को होगी परीक्षा
वायु सेना प्राधिकरण 22 और 23 फरवरी को दो शिफ्ट में प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट सुबह 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न नीचे देख सकते हैं:
| परीक्षा | विषय | अवधि | कुल सवाल | निशान |
|---|---|---|---|---|
| AFCAT | सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता और तर्क, सैन्य योग्यता | 120 मिनट | 100 | 300 |
| ईकेटी | मैकेनिकल, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स | 45 मिनट | 50 | 150 |
वायु सेना प्राधिकरण ने 2 दिसंबर को एएफसीएटी 2025 पंजीकरण लिंक सक्रिय कर दिया था और 31 दिसंबर को आवेदन विंडो बंद कर दी थी। सुधार सुविधा 12 जनवरी को समाप्त हो गई थी।
AFCAT 2025 Vacancy: 336 पदों पर होगी भर्ती
भारतीय वायुसेना एफकैट परीक्षा के माध्यम से तकनीकी और गैर-तकनीकी शाखाओं में उड़ान शाखा और ग्राउंड ड्यूटी में शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के लिए भर्ती करेगी। प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य कुल 336 रिक्तियों को भरना है।
AFCAT 2025 Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
- “उम्मीदवार लॉगिन” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो पर, अपना AFCAT लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड टाइप करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और विवरण जांचें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर उसे सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X