केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड: कोविड-19 के कारण आईएएफ सीएएसबी परीक्षा स्थगित
केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड ने आईएएफ सीएएसबी एयरमैन 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IAF CASB Airmen 2021: कोरोना वायरस की वजह से केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड ने आईएएफ सीएएसबी (IAF CASB) एयरमैन 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी। लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए ग्रुप एक्स और वाई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा की नई तिथियां बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जारी की जाएंगी।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो सकती हैं स्थगित, पढ़िए पूरी खबर
आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, वर्तमान कोविड-19 स्थिति की वजह से विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के मद्देनजर आईएएफ सीएएसबी परीक्षा 2021 को स्थगित किया गया है। इस परीक्षा के संबंध में किसी भी तरह के नए अपडेट के लिए अभ्यर्थी नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट देखें। इस परीक्षा के लिए लिंक 9 अप्रैल को सक्रिय किया गया था और एडमिट कार्ड 16 अप्रैल को जारी किया जाना था।
इसे भी पढ़ें-यूपीएससी: कहानी ऐसे युवा की जिसने असफलताओं से ली सीख, 2 बार फेल होने के बाद बना आईएएस
लेकिन अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है और ऐसे में एडमिट कार्ड भी देरी से ही जारी किया जा सकता है। ग्रुप वाई के लिए ऑनलाइन टेस्ट की अवधि 60 मिनट होगी और इसमें सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार अंग्रेजी, भौतिकी और गणित शामिल होंगे। जबकि, ग्रुप एक्स और वाई दोनों 85 मिनट के लिए होंगे और इसमें अंग्रेजी, भौतिकी और गणित शामिल होंगे। सीबीएसई पाठ्यक्रम और तर्क और सामान्य जागरूकता।
कमेंट
कमेंट X