{"_id":"60742fe8376b003efe4d9c65","slug":"success-story-of-ias-topper-rishabh-who-became-ias-after-engineering","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी: कहानी ऐसे युवा की जिसने असफलताओं से ली सीख, 2 बार फेल होने के बाद बना आईएएस","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
यूपीएससी: कहानी ऐसे युवा की जिसने असफलताओं से ली सीख, 2 बार फेल होने के बाद बना आईएएस
Mon, 12 Apr 2021 05:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार व्यक्ति अपनी असफलताओं से सीख लेता है और सफल हो जाता है। ऐसी ही कहानी है आईएएस ऋषभ की। जो असफल होने पर निराश नहीं हुए और कड़ी मेहनत की बदौलत आईएएस अधिकारी बने। ऋषभ दो बार असफल होने के बाद तीसरी बार यूपीएससी परीक्षा में 23वीं ऑल इंडिया रैंक लाए। वह साल 2018 में आईएएस अफसर बने हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आईएएस अफसर बनने वाले ऋषभ का कहना है कि अगर आप यूपीएससी में सफलता पाना चाहते हैं, तो तैयारी करने के साथ ही नोट्स भी बनाएं।
विज्ञापन
वह कहते हैं कि आपके द्वारा बनाए गए नोट्स आपको परीक्षा में काफी मदद देंगे। इन नोट्स के जरिए अभ्यर्थी कम वक्त में रिवीजन कर सकते हैं। उनका मानना है कि यूपीएससी की तैयारी के वक्त आपको सकारात्मक रहना चाहिए। अपनी गलतियों को सुधारकर बेहतर तरीके से प्रयत्न करें। इससे आपको जरूर सफलता मिलेगी। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को जरूर देखें। ऐसा करने से आपको यह समझ आएगा कि यूपीएससी परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछते हैं। वह कहते हैं कि पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को रिवीजन पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए। मॉक टेस्ट हल करने चाहिए और खुद का टाइम टेबल बनाना चाहिए।
विज्ञापन
'दिल्ली नॉलेज ट्रेक' से बातचीत में उन्होंने बताया कि पहली बार यूपीएससी की परीक्षा में वह असफल हुए। लेकिन हार नहीं मानी और फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी पर फिर से उनके हाथ असफलता लगी। आखिर में तीसरे प्रयास में वह सफल हुए और ऑल इंडिया 23वीं रैंक लाए। वह कहते हैं कि कुछ लोग असफलताओं से निराश होकर यूपीएससी का सफर खत्म कर देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करके अभ्यर्थियों को धैर्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए। एक न एक दिन सफलता हाथ जरूर लगेगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X