HTET 2023: एचटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने का एक और मौका, पंजीकरण से चूके उम्मीदवार आज तक करें अप्लाई
HTET 2023: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवदेन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर थी, जिसे आज यानी 11 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए खबर को पूरा पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HTET 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2023) के लिए पंजीकरण आज, यानी 11 नवंबर तक बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार HTET लेवल 1, 2, 3 परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा की तिथियां
बोर्ड स्नातकोत्तर शिक्षकों (पीजीटी) के लिए एचटीईटी लेवल 3 परीक्षा 2 दिसंबर, 2023 को और प्राथमिक शिक्षकों (पीआरटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) के लिए लेवल 2 और 1 की परीक्षा 3 दिसंबर को आयोजित करेगा। शिक्षा निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा, पंचकुला, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एचटीईटी परीक्षा का आयोजन करेगा।
कल तक करें संपादन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2023 के लिए बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर 11 नवंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 12 नवंबर तक जमा किए गए आवेदन पत्र में बदलाव या संपादन करने की भी अनुमति होगी। आवेदक अपना विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, लेवल, लेवल-2 और 3 में विषयों का चयन संपादित कर सकेंगे।
बोर्ड ने कहा है, "11 नवंबर के बाद आवेदन और 12 नवंबर के बाद संशोधन/परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस संबंध में कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ई-मेल, पत्र या अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।"
कमेंट
कमेंट X