HTET 2022: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी; यहां जानें जांच करने का आसान तरीका
HTET 2022 Provisional Answer Key Released : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने सोमवार, पांच दिसंबर को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) - स्तर-1, 2 और 3 के लिए अंतरिम/ ड्राफ्ट उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HTET 2022 Provisional Answer Key Released : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने सोमवार, पांच दिसंबर को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) - स्तर-1, 2 और 3 के लिए अंतरिम/ ड्राफ्ट उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राफ्ट उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी पर सात दिसंबर को शाम पांच बजे के बाद जताई गई आपत्ति या दी गई चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। स्तर-1 परीक्षा प्राथमिक शिक्षकों के लिए, स्तर-2 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के लिए और स्तर-3 स्नातकोत्तर शिक्षकों के लिए थी। परीक्षा तीन और चार दिसंबर को हुई थी।
यदि आवेदकों को उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों पर कोई आपत्ति है, तो वे सात दिसंबर की शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए, जिसके लिए उम्मीदवार आपत्ति जताते हैं, उन्हें ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो परिणाम की घोषणा के बाद शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
HTET 2022: उत्तर कुंजी कैसे चेक करें?
-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org पर जाएं -
चरण 2: होम पेज पर लिंक रीडिंग ड्राफ्ट/प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें। -
चरण 3: आपके द्वारा प्रयास की गई परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। -
चरण 4: यदि आपको किसी प्रश्न के संबंध में आपत्ति है, तो होम पेज पर वापस जाएं और प्रश्न पत्र पर ऑनलाइन आपत्तियों पर क्लिक करें। -
चरण 5: अपना विवरण दर्ज करें जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, प्रश्न जिसके खिलाफ आपत्ति उठानी है, आदि। -
चरण 6: जमा करें और भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X