HSSC CET 2025: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हरियाणा सीईटी ग्रुप C रिजल्ट की फर्जी खबर, आयोग ने जारी की चेतावनी
HSSC Fake Result News: हरियाणा सीईटी ग्रुप C रिजल्ट 2025 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर को एचएसएससी ने फर्जी बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई रिजल्ट जारी नहीं किया गया है और उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से अभी तक कोई रिजल्ट जारी नहीं किया गया है और उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर ही अपडेट चेक करें।
क्या है वायरल फर्जी खबर में दावा?
फर्जी वायरल खबर में यह दावा किया गया है कि 10,997 उम्मीदवारों को पास घोषित कर दिया गया है और ग्रुप C भर्ती के लिए चयनित कर लिया गया है। इतना ही नहीं, इस नकली नोटिफिकेशन में श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स भी दिए गए हैं, जिनमें जनरल कैटेगरी का कट-ऑफ 77.8343117 बताया गया है। यह नोटिफिकेशन Instagram पर रील के रूप में वायरल हो रहा है, जिसमें झूठे आंकड़े और कट-ऑफ साझा किए जा रहे हैं।सोशल मीडिया पर सीईटी 2025 ग्रुप C के परिणाम को लेकर चलाई जा रही खबरें गलत हैं, आयोग द्वारा अभी कोई परिणाम या सूचना जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थी ऐसे खबरों से भ्रमित न हो और किसी भी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) August 9, 2025
वेबसाइट लिंक:https://t.co/oxTQnhFbTv pic.twitter.com/BQG7lsbYip
कमेंट
कमेंट X