Mizoram HSLC Result 2020: परीक्षा के परिणाम हुए जारी, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MBSE) परीक्षाएं तय समय पर संपन्न हुईं। अब छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार था। बता दें कि कक्षा 10वीं रिजल्ट आज ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। एमबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ध्यान दें कि मिजोरम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन का परिणाम mbse.edu.in पर जारी किया गया है। छात्र इस खबर में भी दिए डायरेक्ट दिए लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं।
छात्रों को काफी समय से अपने परिणामों का इंतजार था। परिणामों के अनुसार ही छात्र अगली कक्षा में अपनी इच्छा के अनुसार स्ट्रीम तय कर पाएंगे। उन्हें मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2020 डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। और अपना परिणाम देखना होगा।
मुख्य जानकारी-
- मिजोरम बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 3 मार्च 2020 तक आयोजित की गईं।
- वहीं एमबीएसई एचएसएलसी 2020 प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 फरवरी और 11 फरवरी 2020 के बीच आयोजित की गईं।
- मिजोरम बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड फरवरी महीने में जारी किए गए थे।
अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करें...
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X