फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD Ministry launches portal to address students’ difficulties during coronavirus lockdown

लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों को न हो परेशानी इसलिए एचआरडी मंत्रालय ने लॉन्च किया पोर्टल

Fri, 03 Apr 2020 10:49 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Apr 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
HRD Ministry launches portal to address students’ difficulties during coronavirus lockdown
रमेश पोखरियाल निशंक

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान दिक्कतों का सामना कर रहे विद्यार्थियों के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। सबसे खास बात है कि इस पोर्टल को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई ) के दो इंटर्न ने बनाया है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को इस पोर्टल को लॉन्च किया। यह पोर्टल सहायता मांगने और सहायता करने वाले लोगों को आपस में जोड़ेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि यह पोर्टल ऑनलाइन कक्षाएं ही नहीं बल्कि उपस्थिति, छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य, परिवहन और खाद्य आदि सेवाओं में भी मदद करेगा। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई के इस निर्णायक मोड़ में 5600 से ज्यादा  कॉलेज मदद के लिए आगे आए हैं। जो भी विद्यार्थी किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे होंगे वो इस पोर्टल से सीधे जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन


 

गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। कई विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। मानव संसाधन मंत्रालय पहले ही इस तरह के कुछ पोर्टल की सूची जारी कर चुका है जिसके जरिए विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। ये पोर्टल यूजी और पीजी समेत अन्य कोर्स के विद्यार्थियों के लिए हैं। इनमें स्वंय एप और ई-पीजी पाठशाला प्रमुख है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed