फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HRD Minister launches alternative academic calendar for Classes 6 to 8

एचआरडी मंत्री निशंक ने छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए जारी किया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर

Mon, 03 Aug 2020 04:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 03 Aug 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
HRD Minister launches alternative academic calendar for Classes 6 to 8
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : social media

एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने अगले दो महीनों के लिए उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, स्कूल प्रिंसिपल और अभिभावकों को कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन टीचिंग के लिए सशक्त बनाना है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NEP 2020 : तमिलनाडु के सीएम ने तीन भाषा के प्रावधान को किया खारीज, पीएम मोदी से की पुनर्विचार की अपील
विज्ञापन


इससे पहले यह शैक्षणिक कैलेंडर चार सप्ताह का जारी किया गया था।  एचआरडी मंत्री निशंक ने ट्वीट में लिखा है कि इस कैलेंडर में शिक्षकों के लिए तकनीक और सोशल मीडिया टूल्स के उपयोग के विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। ये दिशा-निर्देश इसलिए दिए गए हैं ताकि शिक्षक विद्यार्थियों को  बेहतर तरीके से ऑनलाइन शिक्षा दे सकें। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में तनाव और चिंता को दूर करने के तरीके भी बताए गए हैं। सबसे खास बात है कि इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर में ई-पाठशाला, एनआरओईआर और दीक्षा पोर्टल पर अध्यायवार उपलब्ध सामग्री को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने के इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर में दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट का अभाव है, ऐसे छात्रों को शिक्षक मोबाइल पर एसएमएस भेजकर या फोन कर शिक्षा प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि इस वक्त संपूर्ण दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है। कोरोना की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए पढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed