{"_id":"5f27ef691a1d3f6bd208fb2b","slug":"hrd-minister-launches-alternative-academic-calendar-for-classes-6-to-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरडी मंत्री निशंक ने छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए जारी किया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एचआरडी मंत्री निशंक ने छठी से लेकर आठवीं तक के छात्रों के लिए जारी किया वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर
Mon, 03 Aug 2020 04:35 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने अगले दो महीनों के लिए उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों, स्कूल प्रिंसिपल और अभिभावकों को कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाइन टीचिंग के लिए सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-NEP 2020 : तमिलनाडु के सीएम ने तीन भाषा के प्रावधान को किया खारीज, पीएम मोदी से की पुनर्विचार की अपील
विज्ञापन
इससे पहले यह शैक्षणिक कैलेंडर चार सप्ताह का जारी किया गया था। एचआरडी मंत्री निशंक ने ट्वीट में लिखा है कि इस कैलेंडर में शिक्षकों के लिए तकनीक और सोशल मीडिया टूल्स के उपयोग के विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। ये दिशा-निर्देश इसलिए दिए गए हैं ताकि शिक्षक विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से ऑनलाइन शिक्षा दे सकें। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में तनाव और चिंता को दूर करने के तरीके भी बताए गए हैं। सबसे खास बात है कि इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर में ई-पाठशाला, एनआरओईआर और दीक्षा पोर्टल पर अध्यायवार उपलब्ध सामग्री को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दो महीने के इस वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर में दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि जिन विद्यार्थियों के पास इंटरनेट का अभाव है, ऐसे छात्रों को शिक्षक मोबाइल पर एसएमएस भेजकर या फोन कर शिक्षा प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि इस वक्त संपूर्ण दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रही है। कोरोना की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम के जरिए पढ़ाया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X